वेब सीरीज

India's Got Latent विवाद के बाद फिर साथ आए Samay Raina-Ranveer Allahbadia

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का ताजा प्रोमो आ चुका है, जिसमें समय रैना और रणवीर अलाहबादिया साथ दिखाई दे रहे हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद ये जोड़ी फिर से साथ आ रही है।

Image

India's Got Latent विवाद के बाद फिर साथ आए Samay Raina-Ranveer Allahbadia (Image Source: Netflix)

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद समय रैना और रणवीर अलाहबादिया मीडिया में छा गए थे। समय रैना के शो पर गेस्ट के रूप में पहुंचे समय रणवीर अलाहबादिया ने विवादित बयान देकर लोगों की नींदें उड़ा दी थीं और इंटरनेट हिला दिया था। इसके बाद से दर्शकों ने कभी भी इन्हें साथ में नहीं देखा है। हालांकि अब दुनिया एक दफा फिर से इन्हें साथ देखेगी और ये कमाल करके दिखाया है कपिल शर्मा ने। नेटफ्लिक्स ने कुछ देर पहले ही द ग्रेट कपिल शो का ताजा प्रोमो जारी किया है, जिसमें समय रैना और रणवीर अलाहबादिया साथ दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर जारी होते ही ये प्रोमो वायरल हो गया है। (इसे भी पढ़ें: 'वो मेरे लिए रोई...' Manisha Rani से शादी करने के लिए तड़पे Sidharth Bhardwaj, जाहिर किया प्यार)

Ranveer Allahbadia के साथ नहीं आना चाहते Samay Raina

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वो 2 मई के दिन द ग्रेट कपिल शो का स्पेशल एपिसोड रिलीज करेंगे, जिसमें समय रैना और रणवीर अलाहबादिया साथ दिखाई देंगे। प्रोमो में समय कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें नहीं पता है कि कपिल के शो पर उनके साथ गेस्ट के रूप में कौन दिखेगा और इसके तुरंत बाद रणवीर की एंट्री हो जाती है। रणवीर को देखकर समय रैना का मुंह बन जाता है और पॉडकास्टर रणवीर खुश हो उठते हैं। (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh ने इस मांग के पूरी न होने की वजह से छोड़ी Don 3, फरहान अख्तर को मंजूर नहीं थी बात)

कब आएगा समय-रणवीर का एपिसोड

इंटरनेट पर जब से समय रैना और रणवीर अलाहबादिया के एपिसोड का टीजर आया है, तब से ही लोग ये जानना चाहते हैं कि ये कब रिलीज होगा? बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का ये स्पेशल एपिसोड 2 मई को रात 8 बजे रिलीज होगा। दर्शक लगातार इस प्रोमो के नीचे कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि उन्हें समय-रणवीर को फिर से स्क्रीन पर देखने का इंतजार है क्योंकि दोनों की जोड़ी बहुत ही फनी है।
Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article