Sitaare Zameen Par OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा, मेकर्स ने डील की फाइनल

Sitaare Zameen Par OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान को लेकर खबर आ रही है कि निर्माताओं ने उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब और कहां ऑनलाइन रिलीज होगी।

Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को मेकर्स ने नौ महीने पहले यानी 20 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस मूवी में आमिर खान (Aamir Khan) ने बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी। आमिर खान के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने लगभग नौ महीनों के बाद आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन रिलीज करने का निर्णय ले लिया है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराने जा रहे हैं।

Sitaare Zameen Par OTT Release

Pic Credit: IMDb

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'सितारे जमीन पर'

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' आने वाले दिनों में सोनीलिव पर प्रीमियर होगी। यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। इंस्टाग्राम पर सोनीलिव ने 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी किया। उन्होंने बताया कि छोटे कद के बास्केटबॉल कोच और 10 तूफानी सितारों की कहानी दिखाई गई है। 'सितारे जमीन पर' स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का रीमेक है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। हैरानी की बात यह है कि जब फिल्म पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब आमिर ने कहा था कि इसे ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं कराया जाएगा। बाद में इसे भारत और विदेश में पे-पर-व्यू फॉर्मेट के जरिए यूट्यूब पर उपलब्ध कराया गया था। (इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन के बाद लक्ष्य ने भी छोड़ दी 'दोस्ताना 2' !! करण जौहर की बढ़ी चिंता)

End of Feed