Farzi 2 Update: शाहिद कपूर ने फैंस को किया खुश, शुरू की फर्जी 2 की शूटिंग

Farzi 2 Update: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी को लोगों ने काफी पसंद किया था। काफी समय से फर्जी के दूसरे सीजन के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं। इस बीच फर्जी 2 के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है।

Farzi 2 Update: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी को लोगों ने काफी पसंद किया था। साल 2023 में ये सीरीज प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज से शाहिद ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। काफी समय से फर्जी के दूसरे सीजन के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं। इस बीच फर्जी 2 के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है इन फोटोज पर...

farzi 2 shooting

pic credit- instagram

फर्जी 2 की शूटिंग शुरू

'फर्जी' अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय शो बन चुकी है। 7 मार्च को शाहिद कपूर ने 'फर्जी' के सेट से पहली तस्वीरें शेयर कीं, जहां वे 'द फैमिली मैन' के फिल्ममेकर्स राज एंड डीके के साथ फिर से मिले हैं। यह क्राइम ड्रामा की दूसरी सीजन है। शाहिद ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पहली तस्वीरें पोस्ट कीं। एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वे राज एंड डीके के साथ गहरी बातचीत करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में 'फर्जी सीजन 2' की स्क्रिप्ट का एक छोटा सा हिस्सा दिखाया गया है, लेकिन ज्यादा डिटेल्स नहीं दिए गए। शाहिद ने कैप्शन में लिखा कि वे शो के पहले दिन की शूटिंग के लिए वापस लौट आए हैं। उन्होंने अपने किरदार 'सनी' का एक टीजर लुक भी शेयर किया। पहले सीजन में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति और राशी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे। यह सीजन 10 फरवरी 2023 को रिलीज हुई थी।

End of Feed