इजिप्टियन थिएटर में दिखाई जाने वाली पहली भारतीय सीरीज बनी Heeramandi, लॉस एंजिल्स में हुआ प्रीमियर

Heeramandi: The Diamond Bazar: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सीरीज की कहानी हीरामंडी के तवायफों पर बनी है। ये सीरीज कल यानी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का प्रीमियर लॉस एंजिल्स के इजिप्टियन थिएटर में हुआ है।

Heeramandi: The Diamond Bazar: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी कल यानी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शरमीन सहगल और संजीदा शेख मुख्य भूमिका में हैं। संजय लीला भंसाली की सीरीज का प्रीमियर लॉस एंजिल्स के इजिप्टिन थिएटर में हुआ। पहली बार किसी भारतीय सीरीज का प्रीमियर हुआ है। प्रीमियर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संजय लीला भंसाली ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।

इजिप्टिन थिएटर में हुआ हीरामंडी का प्रीमियर

End of Feed