वेब सीरीज

Aaryan Khan की डेब्यू सीरीज 'स्टारडम' में नजर आएंगी मोना सिंह, गोवा में कर रही हैं शूटिंग

आर्यन खान (Aaryan Khan) अपनी अपकमिंग सीरीज 'स्टारडम' (Stardom) को लेकर बज बना हुआ है। स्टारडम से आर्यन अपना डायेक्टोरल डेब्यू करने वाले हैं। इस सीरीज में मोना सिंह (Mona Singh) नजर आएंगी। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मोना सिंह इस सीरीज के लिए गोवा में शूटिंग कर रही हैं।

Image

Mona Singh (Credit Pic: Instagram)

Aaryan Khan जल्द अपनी वेब सीरीज स्टारडम से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आर्यन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस सीरीज में मोना सिंह नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों गोवा में शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस सीरीज में अनोखे अवतार में नजर आएंगी। फैंस के लिए ये काफी सरप्राइजिंग होगा। मोना को फैंस लंबे समय बाद किसी प्रोजेक्ट में देखेंगे। सोर्स के मुताबिक, मोना आर्यन के साथ काम को काफी एन्जॉय कर रही हैं।

सोर्स ने कहा, ये एक ही दिलचस्प प्रोजेक्ट है और वो वास्तव में कुछ अलग करने को मिल रहा है। इस सीरीज में वो बिल्कुल अवतार में दिखेंगी। एक्ट्रेस आर्यन के साथ सेट पर काम करना काफी पसंद कर रही हैं। एक्ट्रेस गोवा में शूट कर रही हैं। ये एक लंबा शूट शेड्यूल है। इससे पहले दिल्ली और मुंबई में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग हुई थी। वहीं, एक्ट्रेस के किरदार को सीक्रेट रखा गया है।

गोवा में स्टारडम की शूटिंग कर रही हैं मोना

रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यन हर चीज का ध्यान खुद रख रहे हैं। वो नहीं चाहते हैं कि सेट से कुछ भी लीक हो। आर्यन का विजन बिल्कुल क्लीयर है। वह जानते हैं उनके किस एक्टर से क्या चाहिए। आर्यन एक्टर्स को हर एक चीज खुद बताते हैं ताकि किसीको कोई दिक्कत ना हो। स्टारडम में शाहरुख खान, रणवीर सिंह, बॉबी देओल, रणबीर कपूर और करण जौहर कैमियो रोल में दिखाई देंगे।

स्टारडम को लेकर उत्साहित है आर्यन

स्टारडम की कहानी को आर्यन ने खुद लिखा है। आर्यन की सीरीज को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। सीरीज के छह एपिसोड होंगे। वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना किंग से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। सुहाना द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया था। द आर्चीज को जोया अख्तर ने प्रोड्यूस किया था। द आर्चीज में सुहाना की एक्टिंग को लोगों ने कुछ ज्यादा पसंद नहीं किया।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article