The Great Indian Kapil Sharma Show: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) एक साथ कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा द ग्रेड इंडियन कपिल शर्मा शो काफी पॉप्यूलर हो रहा है, कपिल शर्मा शो का ये नया सीजन भी अब दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। रणबीर कपूर, आमिर खान, रोहित शर्मा समेत कई बड़े स्टार्स अब तक इस सीजन की शोभा बढ़ा चुके हैं। बात करें बॉबी और सनी की तो दोनों के लिए बीता साल काफी बेहतरीन रहा है। सनी देओल की गदर 2 और बॉबी देओल की एनिमल सुपरहिट साबित हुई थी। इस बीच अब दोनों भाई एक साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं।
इस बीच एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमों में जहां बॉबी देओल इमोशनल होते दिख रहे हैं, वहीं सनी देओल भी कई सीक्रेट्स रिवील करते दिख रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
क्यों रो पड़े बॉबी देओल?
कपिल शर्मा से बात करते हुए सनी देओल बताते हैं कि किस तरह से 1960 से ही उनका परिवार लगातार लाइमलाइट में रहा है, हालांकि बीच में समय काफी मुश्किल हो गया था। इस बीच अब साल 2023 काफी बेहतरीन रहा है, अपने बड़े भाई की बात सुनते हुए बॉबी देओल इमोशनल हो जाते हैं।
'पापा दोस्त बनने को बोलते हैंट'
सनी देओल हंसी मजाक करते हुए बोलते हैं, 'हमारे पापा बोलते हैं कि एक दोस्त की तरह मुझसे बात करो, लेकिन जब हम बात करते हैं तो वह अचानक पापा बन जाते हैं।' अब द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का ये नया प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
