साउथ मूवीज

क्या सामंथा रुथ प्रभु को नागा चैतन्य ने किया था चीट? सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

नागा चैतन्य अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक्टर का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर ने खुलासा किया था कि उन्होंने रिलेशनशिप में टू टाइमिंग की थी। एक्टर के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Naga Chaitanya (credit pic: instagram)

साउथ एक्टर नागा चैतन्य किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन एक्टर कंट्रोवर्सी पर बोलने से भी नहीं कतराते हैं। एक्टर का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर ने कहा था कि उन्होंने रिलेशनशिप में चीटिंग की थी। एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर से पूछा गया कि क्या आपने रिलेशनशिप में कभी चीटिंग की है।

साल 2018 में शैलजा रेड्डी की फिल्म Alludu Adhurs के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी किसी रिश्ते में टू टाइमिंग की है। एक्टर ने हां में जवाब दिया था। एक्टर के इस जवाब ने फैंस को हैरान कर दिया था।

नागा ने रिलेशनशिप में की थी चीटिंग

एक्टर ने बाद में कहा था कि हर किसी को सबकुछ एक्सपीरियंस करना चाहिए। आप बड़े होते हैं तो आपको बहुत अनुभव मिलता है। अब सेंटल होने का समय है। ये वीडियो तब का है जब सामंथा और नागा की शादी हो गई थी। रेडिट के इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, इस तरह से सेलेब्स को अपने पर्सनल लाइफ को पब्लिक नहीं करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, सेलेब्स खुद कंट्रोवर्सी में रहना चाहते हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि हर किसी से गलती होती है। नागा तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। एक्टर ने साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। कपल ने शादी के 3 साल बाद तलाक ले लिया था रिपोर्ट्स के अनुसार, नागा इन दिनों शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक एक्सेप्ट नहीं किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article