Samay Raina-Sharon Verma Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ (India's Got Latent 2) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह शो में हुआ ऐसा मजाक है, जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। शो के एक एपिसोड में समय रैना और कॉमेडियन शेरोन वर्मा (Sharon Verma) के बीच बिहारी और कश्मीरी पहचान को लेकर मजेदार बातचीत हुई। शुरुआत में दोनों के बीच ये बातचीत सामान्य कॉमेडी का हिस्सा लगती है, लेकिन बाद में इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब इसके लेकर बीजेपी के विधायक राम कदम (Ram Kadam) ने बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'औकात में रहो'- Samay Raina पर भड़के Orry! चेतावनी देते हुए बोले- अंदर गया तो बाहर नहीं आएगा इस बार
मजाक पर हुआ विवाद
समय ने शेरोन के बिहार से होने को लेकर मजाक किया था। इसके जवाब में शेरोन ने भी समय की कश्मीरी पहचान को लेकर पलटकर कमेंट कर दिया। इसके बाद दोनों की य नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इसे लेकर अपनी राय रखने लगे। IANS को दिए बयान में विधायक राम कदम ने कहा कि 'समाज में कुछ ताकतें जानबूझकर विवादित बातें कहती हैं सिर्फ प्रचार पाने के लिए। उनका मकसद सिर्फ मशहूर होना होता है। हमें समझना चाहिए कि सनातन हिंदू धर्म के देवताओं और कश्मीरी पंडितों को मजाक का विषय नहीं बनाया जा सकता। कोई जानबूझकर आपत्तिजनक बात करे और फिर माफी मांग ले, ऐसा नहीं चलेगा। इस बीच उन्हें पूरे देश में पब्लिसिटी मिल जाती है जो वो चाहते थे।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'एनेस्थीसिया के अलग ही मजे हैं'- दोबारा अस्पताल पहुंचने पर Uorfi Javed का रिएक्शन, चिंता में पड़े फैंस
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में समय-शेरोन के बीच क्या हुआ?
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के नए एपिसोड में अर्चना पुरन सिंह, ऑरी, निशांत सूरी और शेरोन वर्मा नजर आए। बातचीत के दौरान समय ने शेरोन को बिहारी बताते हुए मजाक किया। उन्होंने कहा, “ये बिहार से हैं। इतनी बिहारी हैं कि सोचती हैं ‘इबोला’ का मतलब है किसी ने कुछ कहा।” उन्होंने जवाब दिया, “समय इतने कश्मीरी हैं कि पत्थर खाने का शौक है।” समय ने आगे कहा, “शेरोन वर्मा एक बिहारी हैं जो मुंबई जॉब ढूंढने आईं। बस बिहारी बातें।” वर्मा ने फिर कहा, “कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा।”
