Samay Raina Hangout With Apoorva Mukhija After India's Got Latent Controversy: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी और एक्ट्रेस अपूर्वा मखीजा "इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद अपनी धाकड़ वापसी कर चुकी हैं। अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आती हैं। उनके साथ-साथ समय रैना ने भी तूफानी कमबैक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद समय रैना (Samay Raina) और अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) की दोस्ती में दरार की खबरें सामने आई थीं। लेकिन दोनों एक-दूसरे को न केवल सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में समय और अपूर्वा की इंस्टाग्राम स्टोरी ने भी इस तरह की खबरों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, समय रैना और अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें दोनों साथ में हैंगआउट करते नजर आए।
समय रैना (Samay Raina) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की, जिसमें वह अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) के साथ चियर्स करते दिखाई दिये। फोटो में अपूर्वा मखीजा के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। वहीं अपूर्वा मखीजा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समय रैना की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह एक दोस्त के साथ दिखाई दिये। इस फोटो को शेयर करते हुए अपूर्वा मखीजा ने लिखा, "बहुत ही ज्यादा क्यूट।" समय रैना ने फोटोज के अलावा सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें घुटन महसूस हो रही थी।
समय रैना (Samay Raina) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आज कुछ ज्यादा ही स्टोरीज डाल दीं। बहुत घुटन सी थी यार, क्या बताऊं। निकाल दिया एक साथ ही। मुझे आप लोगों से बहुत प्यार है। मैं इस प्यार का अनुभव करके बहुत खुश हूं। मैं विदेश में और भारत में आप लोगों को अपने शो में देखने का और इंतजार नहीं कर पा रहा। मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं। गुड नाइट।"
