Samay Raina's Father in Jammu: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते देशवासियों में डर का माहौल है। बीती रात पाकिस्तान ने जम्मू पर हमला कर दिया जिसके बाद युद्ध की स्तिथि बन गई है। अब देश के लोगों को जम्मू में रह रहे हैं अपने दोस्त और रिश्तेदारो की चिंता सता रही है। कॉमेडियन समय रैना( Samay Raina) जो खुद कश्मीर के रहने वाले हैं, उनके पिता इन दिनों जम्मू में हैं। समय रैना ने पापा से हुई अपनी आखिरी बातचीत का किस्सा सुनाया और बताया अब वह जम्मू में कैसे हैं।
बीती रात जम्मू में चल रही गोलाबारी के बीच समय रैना( Samay Raina) के पिता ने उन्हें फोन किया। कॉमेडियन ने बताया कि पापा ने मुझे आखिरी गुड नाइट बोलने के लिए फोन किया था। लेकिन उनकी आवाज में जो शांति थी जो विश्वास था उसे देखकर लग रहा था कि वह सेफ हैं। पापा ने बताया कि तुम आराम से सो जाओ क्योंकि यहाँ पर इंडियन आर्मी ने सब संभाल रखा है। यहां पर सभी सेफ हैं। समय ने आगे लिखा कि मैं अपनी लाइट बंद कर ही रहा था कि मैंने देखा पड़ोस में एक घर की लाइट ऑन है। जिसे देखकर मुझे लगा कि क्या इनका कोई परिवार का सदस्य भी जम्मू में होगा। या कोई सदस्य सेना में अपनी सेवा दे रहा होगा, लगता है आज यह भी सारी रात परेशान रहने वाले हैं। भारतीय सेना की हिम्मत और बलिदान को मेरा नमन, गुड नाइट।
बताते चले कि बीती रात वीरवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में हमला कर दिया जिसके बाद भारतीय सेना ने देश की जनता को संभाला। सोशल मीडिया पर जम्मू के लोग अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। स्टार्स जिनके परिवार जम्मू-कश्मीर में रह रहे हैं वह परेशान नजर आ रहे हैं।
