Armaan Malik Demand Arms License: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा लोगों के निशाने पर रहते हैं। अरमान की दो बीवियां है एक का नाम पायल तो दूसरी का कृतिका। तीनों को लोग जली कटी सुनाने का कभी मौका नहीं छोड़ते। अरमान और उनका परिवार अपने वलॉग्स के लिए काफी मशहूर है। यूट्यूबर अपनी दोनों पत्नियों संग 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में भी नजर आ चुके हैं। इस बीच अरमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हे और परिवार की जान को खतरा है। ऐसे में यूट्यूबर ने पुलिस से आर्म्स लाइसेंस की भी मांग उठाई।
अरमान मलिक (Armaan Malik) पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखते हैं 'पिछले कुछ समय से मुझे लगातार धमकियां मिल रही है जैसे जान से मारने, परिवार को नुकसान पहुंचाने और हर उस चीज़ को छीन लेने की जो मेरी ज़िंदगी का हिस्सा है। इन धमकियों के बावजूद मैंने कानून में भरोसा बनाए रखा। मैंने शिकायतें दर्ज करवाईं, लेटेर भेजे, मदद मांगी वो हर जरूरी कानूनी कदम उठाया जो करने चाहिए। हालांकि अब भी खतरा मेरे और परिवार पर बना हुआ है। सेफ़्टी के लिए मैं आर्म्स लाइसेंस भी मांग लेकिन वो भी रिजेक्ट कर दिया गया बस हर बार ये कहते हुए कि मेरे उपर कोई केस चल रहा है। जबकि वो मामला पूरी तरीके से झूठ है और अब भी कोर्ट में केस जारी है।'
अपने इस वीडियो से अरमान ने पंजाब पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ में बैठी कृतिका ने भी खुलासा किया कि कुछ दिनों पहले उनकी गाड़ी को फॉलो किया गया था। दोनों के चेहरे वीडियो में काफी ज्यादा उदास दिखाई दिए। जानकारी के लिए बता दें कुछ घंटों बाद ही अरमान ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया जिसका कारण सामने नहीं आ पाया है।
