Salman Khan ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की तारीफों के बांधे पुल, बोले 'एक एक्टर के तौर मुझे उससे...'

Salman Khan Like Animal and Dhurandhar: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' के दौरान सलमान खान ने 'एनिमल' में रणबीर कपूर और 'धुरंधर' में रणवीर सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ की।

Salman Khan Like Animal and Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान क हाल ही में करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' (Koffee With Karan Season 9) के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट देखा गया। इस दौरान सलमान खान ने कई चीजों को लेकर खुलकर बात की। सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के 2 एक्टर्स रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। भाईजान ने दोनों अभिनेताओं के अभिनय की तुलना करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में दोनों कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज में शानदार प्रदर्शन किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘भारत में माधुरी दीक्षित से खूबसूरत कोई नहीं’- Baatein Dil Se में Ritu Beri ने खोले दिल के राज)

Salman Khan Lauds Ranveer Singh For Dhurandhar

सलमान खान ने की 'धुरंधर' की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

रणबीर-रणवीर की एक्टिंग से प्रभावित हुए सलमान खान

'कॉफी विद करण सीजन 9' के मशहूर रैपिड-फायर राउंड में करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर और 'धुरंधर' में रणवीर सिंह में से किसका प्रदर्शन बेहतर रहा। इस सवाल पर सलमान ने किसी एक अभिनेता को चुनने की बजाय दोनों की दोनों की एक्टिंग तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस अलग तरह की है, इसलिए उनकी सीधी तुलना करना सही नहीं होगा।

सलमान के अनुसार रणबीर कपूर के अभिनय में गहरी इंटेंसिटी देखने को मिलती है जबकि रणवीर सिंह अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। दोनों की अपनी अलग पहचान है और यही बात उन्हें खास बनाती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Delhi Belly 2: जल्द बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर Abhinay Deo ने दिया बड़ा अपडेट)

End of Feed