Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के शो को बीच में ही छोड़कर जा रहे हैं पवन सिंह, सेट के बाहर लेने आया परिवार

Pawan singh Leave Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर के ट्रेंडिंग शो राइज़ एंड फॉल को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि संगीता फोगाट के बाद पवन सिंह ने शो छोड़ दिया है। वह शो से चले गए हैं, हालांकि असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Pawan singh Leave Rise and Fall: रीएलिटी शो राइज़ एंड फॉल( Rise and Fall) को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिंगर पवन सिंह शो छोड़कर जा रहे हैं। ऐसा करने वाले वह दूसरे कंटेस्टेंट होंगे। उनसे पहले संगीता फोगाट भी शो को बीच में छोड़कर जा चुकी है। पवन सिंह को लेकर सामने आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार उनका परिवार उन्हें सेट पर लेने आया है। वह शो को बीच में ही छोड़कर जा रहे हैं।

Pawan singh Leave Rise and Fall

शो से अचानक निकले पवन सिंह

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेता का परिवार उन्हें लेने सेट पर आया था। शो छोड़ते समय, उन्होंने प्रतियोगियों से कहा कि वह कभी प्रतियोगी नहीं थे, बस कुछ समय के लिए आए थे। पवन सिंह का ऐसे शो से जाना सबको हैरान कर रहा है। जिस समय वह शो से चर्चा बटौर रहे थे और फैंस उन्हें शो के अंदर पसंद भी कर रहे थे। अचानक से पवन सिंह का जाना सबको हैरानी में डाल रहा है।

End of Feed