Pawan Singh Viral Video: बिग बॉस 19 तो यूं ही बदनाम असली आग तो राइज एंड फॉल ने लगा रखी है। रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों हर किसी के जुंबा पर चढ़ा हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स ने ऐसा माहौल बनाया है कि सभी लोग इसी के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह तो शो की जान है। ऐसा लगता है कि उनके ईद गिर्द ही पूरा सिस्टम घूम रहा है। हालांकि उनको लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। बताया जा रहा है कि पवन सिंह शो से आउट होने वाले हैं। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग कांप गए हैं।
Pic Credit- MX Player
पवन सिंह ने लगाई अहाना कुमरा की लंका
रियलिटी शो राइज एंड फॉल से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग एक्साइटेड हो गए हैं। क्लिप को देखकर ऐसा लगता है कि ये पावरप्ले वीकेंड का है, जो कि शनिवार या रविवार को आएगा। इसमें धनाश्री वर्मा कहती हैं, 'अहाना जब पेंटहाउस में थी तो मुझे पता चला कि उन्होंने मेरे बारे में कुछ बोला था और नीचे भी कुछ बातें कह रही हैं..' इसके बाद वो भावुक होकर रोने लगती हैं। आगे पवन सिंह और अरबाज पटेल उन्हें संभालते हैं। पवन सिंह कहते हैं, 'सचिन बाली और आकृति जो एक लड़की के बारे में कैमरे के सामने नहीं कहना चाहिए वो आपने नहीं बोला।' तभी बीच में अहाना टपक जाती हैै और कहती हैं 'पवन जी एक बात मैं आपको काटती हूं आपने मुझे नॉमिनेट किया मुझे भी आपके लिए कुछ कहना है तो पवन सिंह एट्टीट्यूड में कहते हैं तो बोलिए ना....फिर अहाना गुस्से में बोलती हैं कि आप ट्रस्टी के बेटे है मेकर्स ने ये शो आपके लिए बनाया है। इसपर पवन सिंह का गुस्सा फूट जाता है और वो अशनीर ग्रोवर के सामने ही अहाना को लताड़ने लगते हैं। इस क्लिप को देखने के लिए लोग एपिसोड को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
पवन सिंह ने छोड़ा राइज एंड फॉल
IANS की रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह को लेने खुद उनका परिवार शो के सेट पर पहुंचा था। जब बाकी कंटेस्टेंट को पता चला कि पवन शो छोड़ रहे हैं, तो हर कोई दंग रह गया। जाते-जाते पवन ने इसके पीछे का कारण बताया और उन्होंने साफ किया कि वह शो में एक कंटेस्टेंट बनकर नहीं आए थे, बल्कि कुछ समय के लिए गेस्ट बनकर शो का हिस्सा बने थे। ऐसा लगता है कि पावरप्ले वीकेंड पर ये सबकुछ दिखाया जाएगा।
