समय रैना को मिस कर रहे फैंस को रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया खास मैसेज, बोले 'पिक्चर अभी बाकी है...'

इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद से ही समय रैना न तो कोई कॉमेडी शो कर रहे हैं और न ही यूट्यूब पर अपनी कोई वीडियो रिलीज कर रहे हैं। समय रैना के फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो कब कमबैक करेंगे? रणवीर अल्लाबादिया ने समय रैना की वापसी पर पड़ा बयान दिया है और कहा है 'पिक्टर अभी बाकी है...।'

जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने बुधवार की राज इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी एनीथिंह सेशल रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। रणवीर अल्लाहबादिया से फैंस ने इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर भी कई सारे सवाल किए, जिनके उन्होंने जवाब दिए। एक फैन ने जब उनसे पूछा कि क्या वो समय रैना के कॉन्टैक्ट में हैं तो उन्होंने कहा कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद वो काफी करीब आ गए हैं और अच्छे दोस्त बन गए हैं। रणवीर ने आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा के बारे में भी बात की और उन्हें भी सपोर्ट किया।

Ranveer Samay

जब फैन ने उनसे पूछा कि समय रैना कब तक वापस आएंगे तो उन्होंने कहा, 'समय जल्द ही वापसी करेगा। हम सभी इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद काफी करीब आ गए हैं। हम सभी एक-दूसरे के अच्छे वक्त में साथ खड़े रहे हैं और बुरे वक्त में भी हमने एक-दूसरे का साथ दिया है। मेरा भाई पहले से ही मीडिया लीजेंड है। भगवान हम सभी को देख रहा है। मैं आशीष और द रेबेल किड से भी कहना चाहूंगा कि मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। पिक्चर अभी बाकी है...।'

End of Feed