Ramayana OTT Release: इस प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू मॉडल में स्ट्रीम होगी Ranbir Kapoor की रामायण, जानें यहां

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। ऐसे में फिल्म को सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराया जाएगा, यह जानकारी भी सामने आई है।

Ramayana OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का उत्साह बना हुआ हैं। मेकर्स ने इस मूवी का प्रमोशन दुनिया भर में करना शुरू कर दिया है। रणबीर कपूर को पहली बार बड़े परदे पर भगवान की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश भी हैं, जो रावण के रोल में नजर आएंगे। एक तरफ दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर 'रामायण' सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगी, यह खबर भी सुर्खियों में बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स कब और कहां फिल्म को ऑनलाइन पेश करेंगे।

जानिए किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगी 'रामायण'?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'रामायण' की डिजिटल रिलीज के लिए जियो हॉटस्टार और प्राइम फोकस स्टूडियोज के बीच साझेदारी हुई है। इस साझेदारी का मकसद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद देशभर के दर्शकों तक पहुंचाना है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि दर्शकों को इसे देखने के लिए सामान्य OTT सब्सक्रिप्शन के बजाय अलग से पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत पेश करने की बड़ी प्लानिंग की जा रही है।

End of Feed