Mistry: भद्दी और यौन टिप्पणियां कर बुरा फंसे राम कपूर, 'मिस्त्री' की रिलीज से पहले एक्टर के खिलाफ हुआ एक्शन

Ram Kapoor Dropped out From Mistry Promotion Due To Sexually Remarks: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राम कपूर जल्द ही वेब सीरीज 'मिस्त्री' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ मोना सिंह भी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। लेकिन हाल ही में 'मिस्त्री' के प्रमोशन इवेंट से राम कपूर को बाहर कर दिया गया है।

Ram Kapoor Dropped out From Mistry Promotion Due To Sexually Remarks: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राम कपूर जल्द ही ओटीटी की दुनिया में भी हाथ आजमाने वाले हैं। वह अपकमिंग सीरीज 'मिस्त्री' में नजर आएंगे, जो कि एक ट्विस्टेड क्राइम कॉमेडी है। राम कपूर के साथ-साथ इस सीरीज में मोना सिंह भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में राम कपूर (Ram Kapoor) को लेकर 'मिस्त्री' और जियो हॉटस्टार की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें वेब सीरीज के प्रमोशनल इवेंट से ही दरकिनार कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह राम कपूर की कुछ भद्दी टिप्पणियां बताई जा रही हैं।

राम कपूर के खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन

End of Feed