Panchayat S4 X Review: अमेजन प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन आज यानी 24 जून को रिलीज हो गया है। इस सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। चंदन कुमार ने 'पंचायत 4' का लेखन किया है। बीते तीन सीजन को मिले प्यार के बाद लोगों को लंबे समय से 'पंचायत सीजन 4' (Panchayat S4) का इंतजार था। सीरीज रिलीज होते ही लोगों ने इसे देखना शुरू कर दिया है। जिन-किन लोगों ने यह सीरीज देख ली हैं, उन सभी एक्स अकाउंट पर अपने रिव्यू साझा शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने सीजन 4 की तारीफ की है तो कईयों ने निराशाजनक भी बताया है।
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी सीरीज 'पंचायत सीजन 4' को लोगों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ...पंचायत सीजन 4 अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है।' दूसरे यूजर ने सीरीज देखने के बाद मंजू देवी के किरदार में नीना गुप्ता की तारीफ की है। तीसरे यूजर ने लिखा, 'निराशा हुई है... तीन सीजन की विरासत यूं ही बह गई।' कई ने तो इस सीरीज को केवल 'ओके-ओके' बताया है।
इस सीरीज में जितेन्द्र कुमार को अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी के रोल में देखा जा रहा है। नीना गुप्ता को मंजू देवी, रघुबीर यादव को ब्रिज भूषण दुबे उर्फ प्रधान जी, फैसल मलिक को प्रह्लाद चा, चंदन रॉय को विकास शुक्ल और दुर्गेश कुमार को भूषण उर्फ बन्राकास के रोल में देखा जा रहा है। वैसे आपको यह सीरीज कैसी लगी इस बारे में अपनी राज हमें जरूर दें।
