रक्तब्रम्हांड- द ब्लडी किंगडम में भौकाल मचाने आ रहे हैं आदित्य रॉय कपूर, राज एंड डीके के बनेंगे हीरो

Aditya Roy Kapur in Rakt Bhramand : आदित्य रॉय कपूर ने डायरेक्टर की मशहूर जोड़ी के साथ हाथ मिलाया है। फैंस इस सीरीज की लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। आदित्य रॉय कपूर ने अब राज और डीके के साथ रक्त ब्रह्मांड - द ब्लडी किंगडम( RaktBrhamand-The Bloody Kingdom) के लिए सहयोग किया है।

Aditya Roy Kapur in Rakt Bhramand: बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक जोड़ी राज एण्ड डीके जल्द ही साथ आ रही है। इस जोड़ी ने पिछले साल जुलाई में अपनी अगली फैंटेसी सीरीज, रक्त ब्रह्मंड-द ब्लडी किंगडम की घोषणा की थी। अब हाल ही में, आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) को आगामी फैंटेसी सीरीज के मुख्य अभिनेता के रूप में आधिकारिक तौर पर स्वागत किया गया है। आदित्य रॉय कपूर ने डायरेक्टर की मशहूर जोड़ी के साथ हाथ मिलाया है। फैंस इस सीरीज की लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए बेताब हैं।

Aditya Roy Kapur in Rakt Bhramand

आदित्य रॉय कपूर ने अब राज और डीके के साथ रक्त ब्रह्मांड - द ब्लडी किंगडम( RaktBrhamand-The Bloody Kingdom) के लिए सहयोग किया है, यह एक एक्शन-फंतासी सीरीज है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और इसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है, जिन्होंने पहले तुम्बाड का निर्देशन किया था। रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग का पहला शेड्यूल हाल ही में मुंबई में पूरा हुआ। लेकिन आदित्य के लिए यह आसान काम नहीं था। अपने किरदार को निभाने के लिए, अभिनेता को तलवारबाजी, हथियार चलाना, घुड़सवारी और तीरंदाजी जैसी शारीरिक कलाओं में तीन महीने तक ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने शूटिंग पुरी की।

End of Feed