'मिस्टर एंड मिसेज माही' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मचाएगी धमाल, रिलीज डेट भी हुई आउट!

  • Authored by: अभय
  • Updated May 31, 2024, 03:21 PM IST

Mr And Mrs Mahi OTT Release Date: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। अभी हाल ही में साममे आई रिपोर्ट में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Mr And Mrs Mahi OTT Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की लीड रोल वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi)' आज यानी 31 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को देखने के लिए काफी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। बड़े पर्दे पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के रिलीज होने वके बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की ओटीटी रिलीज डेट को एक रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

Mr And Mrs Mahi OTT Release Date

Instagram

'मिस्टर एंड मिसेज माही' इन महीने होगी रिलीज

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म के बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद अब 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की ओटीटी रिलीज को लेकर खबरें चलने लगी हैं। अभी हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की ओटीटी रिलीज के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। इस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म को जुलाई के एंड या अगस्त की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें अभी तक जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' अधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

End of Feed