Pooja Meri Jaan OTT Release: 4 सालों बाद इस प्लेटफॉर्म पर आएगी Mrunal Thakur और Huma Qureshi की फिल्म, जानिए यहां

Pooja Meri Jaan OTT Release: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 4 सालों की लंबी देरी के बाद मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' को मेकर्स ने अब जी5 पर रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Pooja Meri Jaan OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' काफी लंबे समय अटकी हुई थी। अब मृणाल और हुमा के फैन्स के लिए खुशी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लगभग 4 सालों से अटकी हुई इस मूवी को निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज कर का निर्णय लिया है। इस मूवी की रिलीज डेट को मेकर्स ने अभी अनाउंस नहीं किया है। रविवार को इस मूवी से जुड़ी एक क्लिप भी सामने आई है। इस मूवी के साथ-साथ मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी वाणी कपूर की 'सर्वगुण समपन्न' भी आने वाले कुछ ही महीनों में ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor !! वायरल हुई फोटो)

Pooja Meri Jaan OTT Release

जल्द रिलीज होगी 'पूजा मेरी जान'

जल्द रिलीज होगी 'पूजा मेरी जान'

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' एक शानदार थ्रिलर फिल्म है। इसमें स्टॉकिंग और साइबर क्राइम की कहानी को दिखाया जाएगा। इसकी शूटिंग 2022 में पूरी हो चुकी थी। इस साल शुरुआत में डायरेक्टर नवजोत गुलाती ने वैरायटी इंडिया को इंटरव्यू में फिल्म की देरी पर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने आखिरी सांसों के समय पूछा था कि फिल्म कब रिलीज हो रही है, लेकिन नवजोत के पास कोई जवाब नहीं था।

End of Feed