बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor !! वायरल हुई फोटो

Arjun Kapoor and Sahiba Bali at Lord's: लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में अर्जुन कपूर को साहिबा बाली के साथ देखा गया। दोनों को साथ में देखने के बाद इनके रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ने लगी हैं।

Image

इस हसीना को डेट रहे हैं अर्जुन कपूर!

Arjun Kapoor and Sahiba Bali at Lord's: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन कपूर को लेकर अब जो खबरें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक वो साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं। बीते दन यानी रविवार 19 जुलाई को दोनों को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में साथ देखा गया। अर्जुन कपूर और साहिबा बाली (Sahiba Bali) भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच देखने गए थे। स्टैंड में खड़े हुए दोनों की कई पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: MS Dhoni की बेटी संग Kriti sanon ने बिताया टाइम, वायरल हुई फोटोज)

क्या सच में रिलेशनशिप में हैं अर्जुन-साहिबा?

नीले कपड़ों में अर्जुन और साहिबा मैच देखते हुए काफी सहज नजर आ रहे हैं। उनकी इस पब्लिक आउटिंग से सोशल मीडिया में हलचल मच गई। कई लोगों ने इंटरनेट पर सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं कि यह केवल दोस्ती है या उससे आगे भी कुछ है। अभी तक न अर्जुन ने और न ही साहिबा ने इन रिलेशनशिप में होने की अफवाहों पर कोई जवाब दिया है। स्टेडियम से सामें आए वीडियो और फोटो में दोनों एक साथ बैठे दिख रहे थे और मैच का मजा ले रहे थे। दोनों की मैचिंग आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि इन तस्वीरों में रोमांटिक रिलेशनशिप की कोई पुष्टि नहीं होती। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: जंतर-मंतर पहुंचीं Shabana Azmi, प्रदर्शनकारियों का बढ़ाया हौसला)

Arjun Kapoor and Sahiba Bali at Lord's

Arjun Kapoor and Sahiba Bali at Lord's

अर्जुन कपूर की बात करें तो अभिनेता ने कई सालों तक मलाइका अरोड़ा को डेट किया था। दोनों ने एक-दूसरे को 2018 में डेट करना शुरू किया और 2024 में इनका ब्रेकअप हो गया। अर्जुन और मलाइका की उम्र में लगभग 12 साल का फासला था। वहीं दूसरी ओर साहिबा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। लास्ट टाइम साहिबा ने कहा था कि वो सिंगल हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article