बॉलीवुड

Salman Khan की हालत देख चिंतित हुए फैन्स, थके-हारे लुक में आए नजर

Salman Khan Looked Visibly Tired: मुंबई के एक इवेंट से सलमान खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो काफी थके-थके नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर फैन्स भी सलमान खान को देख हैरान रह गए हैं।

Image

थके-हारे लुक में नजर आए सलमान खान

Salman Khan Looked Visibly Tired: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को शुक्रवार की रात स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के मुंबई ऑफिस में एक सरकारी इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया था। सलमान खान ने नवनिर्मित डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सेंटर का उद्घाटन किया था। अब इस इवेंट की एक क्लिप इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान की हालत देखकर फैन्स काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सलमान खान काफी थके हुए दिख रहे थे। कईयों ने सलमान खान को देखकर सवाल करते हुए पूछा कि क्या अभिनेता ठीक हैं? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor !! वायरल हुई फोटो)

सलमान खान के लुक को देख चिंतित हुए फैन्स

सलमान खान इवेंट में शामिल होते हुए अधिकारियों से बात करते नजर आए। भाईजान को इस दौरान कैजुअल ऑउटफिट में देखा गया। लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों का ध्यान सलमान के लुक पर चला गया। कुछ फैंस ने उन्हें थका हुआ बताया जबकि कईयों ने क्लिप्स देखने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'भाईजान काफी थके हुए लग रहे हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आज सलमान खान पहले की तरह नहीं लग रहे हैं।' वहीं तीसरे ने कहा, 'सलमान खान बीमार लग रहे हैं।' कईयों ने यहां कह दिया है अब उम्र का असर भाईजान के चेहरे पर दिखने लगा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: MS Dhoni की बेटी संग Kriti sanon ने बिताया टाइम, वायरल हुई फोटोज)

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देखा जाएगा, जिसका पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था। इस मूवी में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, जेन शॉ, अभिश्री सेन और जावेद खान सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा। इसके अलावा सलमान खान के पास साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की मूवी भी है, जिसमें उन्हें नयनतारा के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article