Pooja Meri Jaan OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' काफी लंबे समय अटकी हुई थी। अब मृणाल और हुमा के फैन्स के लिए खुशी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लगभग 4 सालों से अटकी हुई इस मूवी को निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज कर का निर्णय लिया है। इस मूवी की रिलीज डेट को मेकर्स ने अभी अनाउंस नहीं किया है। रविवार को इस मूवी से जुड़ी एक क्लिप भी सामने आई है। इस मूवी के साथ-साथ मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी वाणी कपूर की 'सर्वगुण समपन्न' भी आने वाले कुछ ही महीनों में ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor !! वायरल हुई फोटो)
जल्द रिलीज होगी 'पूजा मेरी जान'
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' एक शानदार थ्रिलर फिल्म है। इसमें स्टॉकिंग और साइबर क्राइम की कहानी को दिखाया जाएगा। इसकी शूटिंग 2022 में पूरी हो चुकी थी। इस साल शुरुआत में डायरेक्टर नवजोत गुलाती ने वैरायटी इंडिया को इंटरव्यू में फिल्म की देरी पर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने आखिरी सांसों के समय पूछा था कि फिल्म कब रिलीज हो रही है, लेकिन नवजोत के पास कोई जवाब नहीं था।
'पूजा मेरी जान' की रिलीज में देरी से नाराज हैं डायरेक्टर
नवजोत गुलाती ने कहा कि उन्होंने मैडॉक फिल्म्स और सह-निर्माता अमर कौशिक को कई बार फोन और मैसेज किए लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अपनी पहली फिल्म की देरी से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। कई प्रोजेक्ट्स पर लोगों ने उनके साथ काम भी नहीं किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan की हालत देख चिंतित हुए फैन्स, थके-हारे लुक में आए नजर)
अब 'पूजा मेरी जान' ZEE5 पर रिलीज हो रही है। फिल्म में विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म नवजोत गुलाती और विपाशा अरविंद द्वारा सह-निर्देशित है। कहानी कनिष्का और नवजोत गुलाती ने लिखी है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग निरेन भट्ट ने लिखे हैं। इस मूवी में मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
