Playground Season 5: रियलिटी शो लॉकअप 2 खत्म होने से पहले ओटीटी पर एक और शो आ गया है, जिसका नाम प्लेग्राउंड है। ये देश का पहला गेमिंग शो है। प्लेग्राउंड सीजन 5 (Playground Season 5) सीजन 1 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर शरू हुआ है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव और आरुष भोला मेंटॉर बने हैं। शो का एक प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंटेस्टेंट स्टेज पर खड़ा होकर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की बेइज्जती करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, उस कंटेस्टेंट को एल्विश और आरूष कुछ बोल भी नहीं पाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैं राक्षस बन गया था', Ram Kapoor ने खोला तीसरा बड़ा सीक्रेट, बोले- '6 महीने में मर जाता'
Playground Season 5 Tejasswi Prakash (photo credit- instagram)
