वेब सीरीज

Playground 5: तेजस्वी प्रकाश संग Elvish Yadav की गंदी लड़ाई का वीडियो हुआ लीक, एक्ट्रेस पर भड़के यूट्यूबर

Playground 5: हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद अब एल्विश का गुस्सा तेजस्वी प्रकाश पर फटा है। उन्होंने तेजस्वी पर आरोप लगाए हैं।

Image

tejasswi prakash elvish yadav (photo credit- instagram)

Playground 5: रियलिटी शो प्लेग्राउंड 5 (Playground 5) में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और तेजस्वी प्रकाश की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। एल्विश करण कुंद्रा को अपना भाई मानते हैं और उसी हिसाब से उन्होंने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को शो में सबके सामने भाभी कहा था, लेकिन अब दोनों का रिश्ता बिगड़ गया है। बीते दिनों दोनों को शो में भिड़ते हुए देखा गया था और अब तेजस्वी ने एल्विश पर गंदा कंटेंट बनाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, एल्विश यादव तेजस्वी प्रकाश के बीच बवाल हो गया है। दोनों की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एल्विश यादव ने एक पोस्ट कर तेजस्वी प्रकाश पर वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'इंजेक्शन वाली बॉडी', Asim Riaz का एटीट्यूड देख भड़के Vishal Aditya Singh, खिल्ली उड़ाकर बोले- 'दिमाग नही है'

    तेजस्वी प्रकाश पर फूटा एल्विश यादव का गुस्सा

    अब एस्विश यादव ने लड़ाई के वीडियो को वायरल करने का आरोप तेजस्वी प्रकाश पर लगाया है। एल्विश यादव ने X पर पोस्ट किया और लिखा, 'अगर कोई नेशनल टेलीविन पर मेरे बारे में 'लड़का-लड़की' वाली कहानी बनाने की कोशिश करता है, तो मुझे यह मंजूर नहीं है और सच कहू तो, किसी को भी यह मंजूर नहीं होना चाहिए। हर बात में जेंडर का एंगल लाना अच्छी बात नहीं है। मैंने उसी भाषा में जवाब दिया जिसकी वह स्थिति हकदार थी। झूठे इंटरव्यू देना और मेरे फैन्स के बारे में बदतमीजी से बात करना मंजूर नहीं है और सिर्फ कूल दिखने या दूसरे व्यक्ति को गलत साबित करने के लिए सेट से वीडियो लीक करना भी सही नहीं है।' (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कहीं शार्क तो कहीं सांप, ऐसा दिखता है बिग बॉस का घर
    elvish yadav post

    elvish yadav post (photo credit- instagram)

      तेजस्वी प्रकाश पर लगाया वुमन कार्ड खेलने का आरोप

      एल्विश यादव ने अगले पोस्ट में लिखा, 'मैं आपको निवेश के बेहतर प्लान बताऊंगा ताकि आपका पैसा सही जगह लगे। इसे PR पर बर्बाद न करें।' एल्विश यादव ने कई पोस्ट के बाद आधी रात को ट्विटर पर लिखा, 'मैंने सीख लिया है कि किसे कितनी अहमियत देनी चाहिए। अगर अपने और अपने फैन्स के हक में आवाज उठाना गलत माना जाता है, तो मुझे "गलत" कहलाने से कोई परवाह नहीं। जो गलत है, वह गलत ही है। और सच कहूं तो, हर बात में 'वुमन कार्ड' या फेमिनिज्म को बीच में लाना सही नहीं है। अगर आप सच में फेमिनिज्म में यकीन रखती हैं, तो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करें और इसकी शुरुआत खुद को सशक्त बनाकर करें।'
      elvish yadav

      elvish yadav

      तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव का वीडियो लीक

      सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में गाड़ी चलाने की बात होती है और एल्विश किसी को बोलते हैं कि लड़कियां भी चला रही हैं। तब तेजस्वी बीच में बोलती हैं, लेकिन एल्विश उन्हें बीच में बोलने से मना कर देती हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी भड़क जाती हैं और बोलती हैं कि वह उनसे ऐसे बात नहीं कर सकते।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article