टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कहीं शार्क तो कहीं सांप, ऐसा दिखता है बिग बॉस का घर

Bigg Boss 20: सलमान खान का ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से शुरू होगा। शो शुरू होने से पहले बिग बॉस के घर की पहली झलक सामने आ गई है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Image

ऐसा दिखता है बिग बॉस का घर (pic credit-instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान के होस्ट वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो की थीम ‘वरदान’ रखी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। इस बीच बिग बॉस के घर की झलक ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। पिछले 19 साल से बिग बॉस का घर डिजाइन करने वाले ओमंग कुमार ने इस बार इसकी जिम्मेदारी वर्षा जैन को दी है। वर्षा साउथ इंडिया में बिग बॉस के कई घर डिजाइन कर चुकी हैं। वह अनिल कपूर के शो ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’ का सेट भी डिजाइन कर चुकी हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-The Traitors 2: Krystle D'Souza- Rida Tharana ने जीता खिताब, मुंह ताकते रह गईं मल्लिका-शालिनी पासी)

ऐसा है बिग बॉस का घर

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस का घर करीब 10 हजार वर्ग फुट में बनाया गया है। पूरे घर में 104 कैमरे लगाए गए हैं। घर को इस बार काफी अलग तरीके से सजाया गया है। जगह-जगह जानवरों के मॉडल लगाए गए हैं। घर काफी खुला और सिंपल है, लेकिन लिविंग रूम को बहुत अलग और थोड़ा अलग तरीके से सजाया गया है। गार्डन में शार्क की थीम वाला स्विमिंग पूल बनाया गया है। इसके पास फूलों वाला नल भी लगाया गया है। बाथरूम के दरवाजे के ऊपर एक बड़ा गोरिल्ला रखा गया है। इस बार वॉशरूम को काफी सिंपल रखा गया है। यहां गुलाबी रंग का उल्टा खरगोश दिखाई देगा। बीच में एक सोफा रखा गया है और उसके ऊपर दो चिंपैंजी लटके हुए हैं।

बिग बॉस के घर का लिविंग रूम सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। यहां बड़ा सोफा रखा गया है। एक कोने में 12 लोगों के बैठने वाली डाइनिंग टेबल है। इसके पीछे एक बड़ा पैराशूट लगाया गया है, जहां बैठने की जगह भी है। इस बार घर में ‘रूम नंबर 20’ भी बनाया गया है। यह पिछले सीजन के असेंबली रूम की जगह होगा। इस कमरे के अंदर क्या है, इसका खुलासा कुछ हफ्तों बाद किया जाएगा। वहीं ‘रूम 2एक्स’ में दो दरवाजे हैं। एक सामान्य दरवाजा है और दूसरा छोटा है। इनके पीछे क्या है, इसका पता शो के ग्रैंड प्रीमियर में चलेगा। सूत्रों के मुताबिक, 2एक्स दरवाजे का कनेक्शन ‘जीवनदान’ से हो सकता है। इसमें कंटेस्टेंट्स को खास पॉड में रखा जा सकता है और उनसे कोई सच बोलने या अपनी कोई बात कबूल करने को कहा जा सकता है। जो इस चुनौती को पूरा करेगा, उसे खेल में एक और मौका मिल सकता है। बेडरूम में 17 कंटेस्टेंट्स के लिए बेड लगाए गए हैं। कमरे के बीच में एक सोफा है। उसके ऊपर बिच्छू और गिरगिट रखे गए हैं। दीवारों पर मशरूम भी लगे हुए हैं। नए घर को देखकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। अब सभी को शो के प्रीमियर का इंतजार है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article