Vishal Aditya Singh On Asim Riaz: बिग बॉस 13 फेम असिम रियाज ( Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का मुद्दा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस लड़ाई में अब अलग अलग स्टार्स एंट्री ले रहे हैं। हाल ही में विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) ने असिम रियाज और हिमांशी खुराना के विवाद पर कमेंट किया था, जिसके बाद असिम रियाज ने उन्हें बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली के साथ हुए हादसा याद दिलाया। अब विशाल आदित्य सिंह ने इस पर पलटवार किया है। विशाल ने असिम रियाज को मुंहतोड़ जवाब दिया है और उन्हें जिम का नंबर भेजने की बात की है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Vande Mataram विवाद पर भड़के Mukesh Khanna, शर्मिला टैगोर के बयान पर उठाए सवाल
असिम रियाज पर फूटा विशाल आदित्य सिंह का गुस्सा
दरअसल, विशाल आदित्य सिंह को असिम रियाज ने साइकाइट्रिस्ट पर जाने की सलाह दी थी। असिम रियाज ने दावा किया था कि मधुरिमा तुली संग हुई घटना ने उनके दिमाग पर काफी असर डाला है। असिम के इस बयान के बाद ही विशाल आदित्य सिंह ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने असिम को काफी सुनाया। विशाल आदित्य सिंह ने लिखा, 'पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी, बस यही है आपकी पहचान और यही रह जाएंगे आप। तो आसिम भाई प्लीज... कीप काम और बोलो 'जय श्री राम'।' विशाल का यह जवाब सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया, जहां फैंस ने उनके इस तीखे और संयमित अंदाज की तारीफ की। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कहीं शार्क तो कहीं सांप, ऐसा दिखता है बिग बॉस का घर
