Phir Aayi Hasseen Dillruba: कहर बरपाने इस दिन लौट रही है हसीन दिलरुबा, कब दिखेगा तापसी पन्नू का जलवा?

Phir Aayi Hasseen Dilruba Release Date: तापसी पन्नू, विक्रांत मेस्सी और सनी कौशल की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा की रिलीज डेट सामने आ गई है। नेटफ्लिक्स ने एक टीजर रिलीज करते हुए फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा कर दिया है। आइए यहां इसपर नजर डालते हैं।

Phir Aayi Hasseen Dillruba Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) और एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) की फिल्म हसीन दिलरुबा को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया था। इस क्राइम थ्रिलर ने सभी को हैरान करके रख दिया था। अब (इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी बीते काफी समय से चर्चा हो रही है, फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मूवी में तापसी और विक्रांत के साथ सनी कौशल की भी एंट्री हो गई है। फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स ने एक टीजर रिलीज करते हुए फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा कर दिया है। जिसमें तापसी, विक्रांत और सनी कौशल के किरदारों की तस्वीरें नजर आ रही हैं। आइए यहां इसपर नजर डालते हैं।

End of Feed