Akshay Kumar Breaks Silence on Trolls: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सरफिरा को बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग पर भी दर्शक सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक्टर एक के बाद एक फिल्में तो साइन कर रहे हैं लेकिन सभी फिल्मों में लगभग एक जैसी है लो एफर्ट्स वाफी एक्टिंग परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अक्षय कुमार अब बैक टू बैक कई फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। अब एक्टर ने इस सभी ट्रोलर्स पर चुप्पी तोड़ी है, और इन सब के बीच अपना पक्ष सामने रखा है।
अक्षय कुमार ने टॉम क्रूज से की खुद की तुलना?
एक्टर ने खुद को डिफेंड करते हुए कहा कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने भी फिल्म मिशन इम्पोसिबल की शूटिंग सिर्फ 55 दिनों में ही पूरी कर ली थी। इस बीच अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब लोग एक्टर को अपनी तुलना टॉम क्रूज से करने के चलते भी आड़े हांथों ले रहे हैं।
एक नए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि टॉम क्रूज ने मिशन इम्पॉसिबल को केवल 55 दिन में पूरा कर लिया था। उन्होंने कहा कि वह फिल्म को आवश्यक समय भी देते हैं और फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्मों को एक तय किए गए शेड्यूल में खत्म करने के लिए मजबूर नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें 75 दिनों की शूटिंग हुई है और वह इतना समय देने के लिए मान भी गए थे।
