वेब सीरीज

BB OTT 3: दोस्ती की आड़ में इस सदस्य ने दिया Chandrika Dixit को धोखा, एलिमनेट होते ही फूट-फूट कर रोईं वडा पाव गर्ल

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Interview: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से पिछले हफ्ते कम वोटस पाकर घर से चंद्रिका दीक्षित बेघर हो गईं हैं। ऐसे एमी घर से निकलते ही वड़ा पाव गर्ल फूट फूट कर रोती हुई नजर आईं और बताया की शो के इस कंटेस्टेंट ने उनका सबसे ज्यादा दिल दुखाया।

Image

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Interview

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Interview: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित ने शो में एंट्री ली थी। चंद्रिका दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर लोगों के बीच काफी ज्यादा फेमस हुई, सिर्फ यही नहीं चंद्रिका की एमसीडी संग लड़ाई भी चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे में काफी फेम पाकर चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं लेकिन शो में तीन हफ्तों का सफर तय कर पिछले हफ्ते वह घर से बेघर हो गई। शो से एलिमिनेट होकर चंद्रिका दीक्षित इंटरव्यू में आँसू बहाती हुई नजर आईं और यह भी बताया की किस कंटेस्टेंट ने उनका दिल दुखाया।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर से पिछले हफ्ते चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) को कम वोटस के कारण घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। ऐसे में एलिमिनेट होते ही चंद्रिका ने जियो सिनेमा को इंटरव्यू दिया जिसमें वह घर के इस सदस्य से काफी ज्यादा दुखी हुईं। दरअसल जब चंद्रिका घर से बेघर हुईं तो उनको सभी ने अलविदा कहा और साथ ही गले भी लगाया लेकिन एक कंटेस्टेंट ने उन्हे अलविदा कहना तो दूर गले भी नहीं लगाया।

यह और कोई सना मकबुल (Sana Makbul) थी जो शो के शुरुआती दिनों में चंद्रिका दीक्षित की काफी अच्छी दोस्त थी। रोते हुए चंद्रिका कहती हैं कि सना मैं आपसे बहुत बातें करना चाहती थी लेकिन किस्मत ने मुझसे वो रात छिन ली। अगर में मन में कोई बात हो तो तुरंत जुबान पर लानी चाहिए क्यूंकी क्या पता वो शख्स आपको वापिस मिले या नहीं। तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त बनी लेकिन शायद में सच कह रही थी इसलिए तुम मेरे साथ आगे तक नहीं चल पाईं। बात दें चंद्रिका के जाते ही घर में अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री मेकर्स ने कराई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article