वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: अदनान शेख की एंट्री पर Elvish Yadav ने उड़ाई खिल्ली, बोले- मैं तुम्हें चूड़ियां दूंगा...

Bigg Boss OTT 3 Elvish Yadav Took A Dig On Adnaan Shaikh: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अदनान शेख की एंट्री हुई है, जो कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री पर एल्विश यादव ने चुटकी ली है। साथ ही अदनान शेख को चूड़ियां भेजने की बात भी की है।

Image

अदनान शेख पर बोले एल्विश यादव

Bigg Boss OTT 3 Elvish Yadav Took A Dig On Adnaan Shaikh: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में ऐसे-ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं। वहीं बीती रात 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। वह कोई और नहीं बल्कि अदनान शेख हैं जो कि मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। लेकिन अदनान शेख की एंट्री पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता रह चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने तंज कसा है। उन्होंने अदनान शेख को चूड़ियां भेजने की भी बात कही है।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अदनान शेख की एंट्री को लेकर वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एल्विश यादव, अदनान शेख की एंट्री को लेकर वीडियो में कहते दिखाई दिये, "जब से मुझे पता चला है कि अदनान शेख बिग बॉस में आ रहा है तो मैंने कहा कि बड़े मजे की बात हो गई। अब तो मैं शो देखूंगा, मेरा फेवरेट कंटेस्टेंट आया है। मैं देखना चाहता हूं कटारिया वर्सेस अदनान बस, मां कसम। देखना चाहता हूं कि हमारे साइड का एक बंदा और दूसरी तरफ राइवल साइड का बंदा। अब तो, दोनों एक-दूजे पर कमेंट पास करते रहते हैं।"

एल्विश यादव (Elvish Yadav) यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अदनान शेख की एंट्री को लेकर कहा, "पिछली बार भी ऐसा हुआ था। बिग बॉस वाले इसलिए ऐसे लोगों को बुलाते हैं कि माइक पकड़ाकर फालतू बातें करें। लेकिन अदनान भाई मैं खुश हूं कि तुम आए, लेकिन ऐसे बंदों से कभी बनीं ही नहीं है और न बनेगी। पिछली बार इसने कहा था कि एल्विश के लिए मैं चूड़ियां लेकर आया हूं। अभी तक वो मुझे मिली नहीं। झूठ बोला था तुमने, लेकिन कोई बात नहीं हम दे देंगे चूड़ियां।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article