वीडियो के लिए काली मां बनने पर विवादों में फंसी पायल मलिक, मंदिर में जाकर मांगी हाथ जोड़कर माफी

Payal Malik Apologized: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' कि कंटेस्टेंट रह चुकीं पायल मलिक खुद को कंट्रोवर्सी के दलदल में पाती हैं। रील बनाने के लिए पायल ने काली मां का गेटअप किया जिसके चलते लोगों और धर्म गुरुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची। अब इसी को देखते हुए पायल मलिक ने मंदिर जाकर माफी मांगी।

Payal Malik Apologized: यूट्यूबर अरमान मलिक को कौन नहीं जानता जिनकी दो पत्नियाँ है। अरमान ने अपनी पहली पत्नी पायल की दोस्त कृतिका संग दूसरी शादी की। पायल और कृतिका बहनों बहनों की तरह एक ही छत के नीच अरमान संग रहती हैं। पिछले साल कपल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नजर आया था। इस दौरान तीनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब एक बार फिर अरमान और उनकी पत्नी पायल मलिक विवादों में आ गए। दरअसल कुछ समय पहले पायल ने रील बनाने के लिए काली माता का गेटअप किया। जिसके बाद उन्हे जनता ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। अब पायल ने खुद इस गलती के लिए माफी मांगी है।

Bigg Boss OTT 3 Payal Malik

Image Source: Payal Malik Instagram

मंदिर में सनातनियों के आगे पायल मलिक (Payal Malik) माफी मांगते हुए कहती हैं ' मेरी बेटी जो है वो काली मां की बहुत बड़ी भक्त है, जिसके लिए मैंने सोच की तैयार होकर वीडियो बनाऊँ। मुझे बहुत बड़ी गलती हो गई है जिसके लिए मैं सभी से हाथ जोड़कर माफी मांग रही हूँ। वीडियो तीन महीने पहले बनी थी और कमेंट पढ़ने के बाद डिलीट कर दी थी। मुझे जो भी सजा दी जाएगी मुझे मंजूर है जो करने के लिए कहा जाएगा वो भी करूंगी।' वहाँ बैठी धर्म गुरु पायल को मंदिर के बर्तन माँझने और श्रद्धालुओं की सेवा करने का आदेश देंगी। इस दौरान पायल मलिक तेज तेज रोने लग जाती हैं।

End of Feed