क्या भारत में रिलीज होगी पाकिस्तानी सीरीज? Netflix ने दिया हिंट!!

पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को ग्लोबली रिलीज होगी। हालांकि, नेटफ्लिक्स इंडिया की लिस्ट में नाम होने के बावजूद भारत में इसकी रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ है।

नेटफ्लिक्स (Netflix) की अपकमिंग पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। भारत में इस सीरीज का काफी विरोध हो रहा है। ये सीरीज 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले भारत सरकार ने इसकी रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स को कड़ी चेतावनी दी है। इसके बाद ऐसा लग रहा है कि ये सीरीज इंडिया में रिलीज नहीं होगी। इस बीच पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: कनिका मान को मिली कप्तानी, बाथरूम में खुद को बंद कर रोईं एक्ट्रेस)

netflix series

क्या भारत में रिलीज होगी पाकिस्तानी सीरीज? (pic credit-netflix)

नेटफ्लिक्स इंडिया की लिस्ट में अब भी शामिल है सीरीज

वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ग्लोबल प्रीमियर 4 दिसंबर 2026 को होना है। 27 नवंबर तक नेटफ्लिक्स इंडिया की आने वाली रिलीज की लिस्ट में भी यह सीरीज शामिल है। हालांकि, लिस्ट में नाम होने का मतलब यह नहीं है कि इसे भारत में भी दिखाया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने अब तक भारत में इसकी रिलीज को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को 8 मई 2025 की अपनी सलाह फिर याद दिलाई। इस सलाह में प्लेटफॉर्म से कहा गया था कि पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध न कराया जाए। बताया जा रहा है कि मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को जून 2025 में सरकार को दिए गए उसके जवाब का भी ध्यान दिलाया है। उस समय प्लेटफॉर्म ने कहा था कि उसने भारत में दर्शकों के लिए पाकिस्तान की कोई फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराई है। अब सवाल है कि क्या नेटफ्लिक्स इस रुख पर कायम रहेगा और इस सीरीज को भारत में रिलीज नहीं करेगा?

बताते चलें कि पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' में फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, अहद रजा मीर, सनम सईद और इकरा अजीज जैसे कलाकार नजर आएंगे। जो बचे हैं संग समेट लो' नेटफ्लिक्स की पहली ऐसी पाकिस्तानी सीरीज है, जिसे प्लेटफॉर्म अपने ओरिजिनल शो के तौर पर पेश कर रहा है।

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed