वेब सीरीज

Battleground 2 में Nikki Tamboli की एंट्री होते ही मचा बवाल, फुकरा इंसान से हुई बहस

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2026, 08:48 PM IST

Nikki Tamboli in Battleground 2: एमएक्स प्लेयर (MX Player) का शो बैटलग्राउंड सीजन 2 (Battleground Season 2) में अब निक्की तंबोली की एंट्री हो गई है। निक्की तंबोली की एंट्री होते ही...

Image

बैटलग्राउंड्स 2 में हुई निक्की तंबोली की एंट्री (Image Source: Nikki Tamboli Instagram/ MX Player)

Nikki Tamboli in Battleground 2: एमएक्स प्लेयर (MX Player) का शो बैटलग्राउंड सीजन 2 (Battleground 2) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। ओटीटी के शो बैटलग्राउंड सीजन 2 से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। 17 अप्रैल को शुरू हुए इस शो ने धमाल मचा रखा है। शो से जुड़े अपडेट फैंस को काफी बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच बैटलग्राउंड सीजन 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस में धमाल मचाने वाली ये एक्ट्रेस अब बैटलग्राउंड सीजन 2 का हिस्सा बनने जा रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला। (ये भी पढ़ें: The 50: अरबाज पटेल के साथ निक्की तंबोली ने क्यों नहीं छोड़ा शो, बॉयफ्रेंड को दिया धोखा? बताई असली वजह)

शो में होगी इस हसीना की एंट्री

बैटलग्राउंड सीजन 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस शो में अब एक नई हसीना की एंट्री होने जा रही है। बैटलग्राउंड सीजन 2 में अब बिग बॉस शो में धमाल मचाने वाली निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की एंट्री हो गई है। निक्की तंबोली की एंट्री बतौर मेंटर हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद निक्की तंबोली के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। निक्की तंबोली की एंट्री होने से अब शो का मजा अब दोगुना होने वाला है। आपको बता दें कि निक्की तंबोली पहले भी कई शोज में धमाल मचा चुकी हैं। (ये भी पढ़ें:The 50: 'घाव गहरे है...' निक्की तंबोली ने प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे पर लगाया गंभीर आरोप? जानें पूरा मामला)

निक्की तंबोली ने आते ही मचाया बवाल

News18 के मुताबिक, 'निक्की तंबोली ने आते ही काफी हलचल और थोड़ा तनाव पैदा कर दिया। हालात जल्दी ही बिगड़ गए जब उनकी और अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के बीच तीखी बहस हो गई। मामला यहीं नहीं रुका, गेम के दौरान भी दोनों के बीच फिर से टकराव हुआ। इस बार बात इतनी बढ़ गई कि फुकरा इंसान सेट छोड़कर चले गए, जिससे कुछ समय के लिए शूटिंग भी रुक गई। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था और बाकी लोग भी बीच-बचाव करने के लिए आगे आए।'

Nikki Tamboli in Battleground Season 2

बैटलग्राउंड्स 2 में हुई निक्की तंबोली की एंट्री (Image Source: Nikki Tamboli Instagram/ MX Player)

लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं निक्की तंबोली

एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने शोज के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। निक्की तंबोली अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ स्पॉट होती हैं। निक्की तंबोली की शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में एंट्री होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article