OTT Release This Weekend: बड़े पर्दे के साथ-साथ दर्शकों को ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का इंतजार रहता हैं। हर हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज होती हैं। इस वीकेंड पर भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। ओटीटी पर इस वीकेंड कई धांसू फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों और सीरीज का नाम शामल है। वीकेंड पर रिलीज हो रही इन फिल्मों और सीरीज को आप सैटरडे और संडे को निपटा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं।
हिसाब बराबर (Hissab Barabar)
भारतीय रेल के टीसी के लाइफ पर बनी आर माधवन, कीर्ति कुल्हारी और नील नीतिन मुकेश की धांसू मूवी 'हिसाब बराबर' जी5 पर 24 जनवरी को जी5 पर रिलीज हो गई है।
शिवरापल्ली (Sivarapalli)
24 जनवरी को प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज 'शिवरापल्ली' ने दस्तक दी है। ये 'पंचायत' वेब सीरीज की तेलुगु वर्जन है। इस सीरीज को साउथ की नई कास्ट के साथ रिलीज किया जा रहा है। सीरीज का कहानी आपको एकदम 'पंचायत' जैसी होने वाली है।
शेफ्टेड (Shafted)
इंडिया के साथ-साथ हॉलीवुड के शोज भी ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं। इस हफ्ते आप नेटफ्लिक्स पर 24 जनवरी को रिलीज हुई कॉमेडी सीरीज शेफ्टेड को देख सकते हैं।
दीदी (DiDi)
हॉलीवुड की धांसू फिल्म इस वीकेंड ओटीटी पर धमाल माचने वाली हैं। इस फिल्म को देखने के लिए आपको 26 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
