The Great Indian Kapil Sharma Show में ये बदलाव लाना चाहते हैं दर्शक, कपिल शर्मा बोले- 'धन्यवाद बताने के लिए..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 15, 2024, 12:21 PM IST

The Great Indian Kapil Sharma: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने वापसी कर ली है। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो को अब नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है, अभी तक के तीनों एपिसोड काफी बेहतरीन रहे हैं। इस बीच अब दर्शक उनके शो में ये बदलाव करना चाहते हैं। जिसपर कपिल ने भी रिएक्ट किया है।

The Great Indian Kapil Sharma: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का सुपरहिट कॉमेडी शो ने वापसी कर ली है। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो (The Great Indian Kapil Sharma) को अब नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है, अभी तक के तीनों एपिसोड काफी बेहतरीन रहे हैं। पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर एक साथ आए थे, जिसे काफी तारीफ मिली थी। जिसके बाद शो के दूसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी एक साथ नजर आए थे, इस एपिसोड में भी कपिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया। इस बीच अब लेटेस्ट एपिसोड में दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली और परिणीति चोपड़ा भी कपिल शर्मा शो में पहुंचे हैं।

End of Feed