मस्ती 4 ने साबित किया रूही सिंह अब सिर्फ़ डिजिटल सनसनी नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में भीड़ खींचने वाली स्टार हैं

Ruhi Singh: रूही सिंह आज सिर्फ़ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की एक शक्तिशाली डिजिटल आइकन बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी हर पोस्ट पर दिखने वाला फैन-एंगेजमेंट अब रियल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बदल चुका है।

Ruhi Singh: बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह जहाँ कई समीक्षक ओपनिंग कलेक्शन को लेकर सतर्क दिखे, वहीं मल्टी-स्टारर कॉमेडी फ़िल्म ‘मस्ती 4’ ने 2.75 करोड़ की अपनी शुरुआती कमाई से सबको चौंका दिया। बड़े कैनवास और हाई-एंटरटेनमेंट फिल्मों के बीच भी इस फ्रैंचाइज़ की यह शुरुआत काफी अच्छी मानी जा रही है।

Ruhi Singh

लेकिन इस सफलता की असली कहानी कलेक्शन के आंकड़ों में नहीं, बल्कि उनके सोर्स में छिपी है। इस बार मुंबई, दिल्ली जैसे मेट्रो शहर पीछे रह गए और फ़िल्म का सबसे मजबूत फुटफॉल जयपुर से दर्ज किया गया। यह महज संयोग नहीं, बल्कि एक बेहद महत्वपूर्ण संकेत है — जयपुर, रूही सिंह का अपना शहर है, और दर्शकों ने उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर रुख किया है।

End of Feed