द ट्रेटर सीजन 2 में नजर आएंगी मल्लिका शेरावत, एक्ट्रेस ने मेकर्स के प्रपोजल को किया एक्सेप्ट?

Mallika Sherawat: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे पढ़ उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। मल्लिका जल्द ही करण जौहर के शो 'द ट्रेटर सीजन 2' में नजर आ सकती हैं। क्या है ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Mallika Sherawat: बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमर क्वीन कही जाने वाली मल्लिका शेरावत अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबर आई है कि वह जल्द ही पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर' के दूसरे सीजन में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स ने मल्लिका को इस सीजन के लिए अप्रोच किया था और कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस प्रपोजल को स्वीकार भी कर लिया है।

विक्की लालवानी की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) को शो 'द ट्रेटर' (The Traitors) के मेकर्स ने अप्रोच किया था। ऐसे में काफी विचार विमर्श के बाद मल्लिका ने मेकर्स के ऑफर को स्वीकार कर शो में भाग लेने के लिए राजी हुईं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पूरी कास्टिंग होने से पहले भी फैसला बदल सकता है। मेकर्स ने द ट्रेटर सीजन 2 की तैयारी शुरू कर दी है और कहा जा रहा है कि ये सीजन भी करण जौहर ही होस्ट करेंगे। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस सीजन भी एक से बढ़कर एक सेलेब स्क्रीन पर नजर आए। जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ उठी की वे मल्लिका शेरावत को शो में देख पाएंगे।

End of Feed