Lock Upp 2: धीरज धूपर पर मेहरबान हुए मेकर्स? इंटरनेट पर जमकर हुई आलोचना

Netizens Trolled Makers: धीरज धूपर रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रहे हैं। लोगों ने धीरज धूपर को शो में सजा न देने और उन्हें अपने बेटे से मिलने देने के लिए मेकर्स को ट्रोल किया है।

Netizens Trolled Makers: 'लॉक अप सच या सजा' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खूब धमाल मचा रहा है। दर्शक इस शो का एक भी एपिसोड मिस नहीं कर रहे हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में धीरज धूपर को जेल के अंदर अपने बेटे से मिलने की इजाजत दी गई। इस पल को दर्शकों से छुपाया भी गया। बाद में पता चला कि यह एक नियम तोड़ने से जुड़ा था। जेलर और होस्ट रितेश देशमुख ने खुद यह बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि धीरज धूपर के परिवार ने उन्हें जानकारी दिए बिना मीटिंग के दौरान चिट्ठी देने की कोशिश की। इसके बाद अब नेटिजन्स शो के मेकर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कईयों का यह कहना है कि धीरज को उनके बेटे से मिलने क्यों दिया गया क्योंकि यह शो के नियम को तोड़ना है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' का ट्रेलर गदगद हुए Atlee, रणबीर-यश के लिए कही ये बात)

Netizens Trolled Makers for not Punishing Dheeraj Dhoopar

धीरज धूपर को सजा न देने पर ट्रोल हुए मेकर्स

बेटे से की थी धीरज धूपर ने मुलाकात

धीरज धूपर पर जेल के अंदर सामान चोरी से लाने का आरोप लग रहे थे। ज्यादातर लोगों को लगा कि यह शिल्पा शिंदे और ऑलिव ऑयल वाले विवाद की बात है। ट्विस्ट यह था कि यह धीरज के बारे में था। बाद में उन्हें जेलर के कमरे में बुलाया गया। वहां रितेश ने उन्हें बताया कि उनके बेटे से मिलने की इजाजत तो दी गई थी लेकिन वो एक लैटर चोरी से अंदर ले आए। रितेश ने कहा कि यह घटना दो बार हो चुकी है। इसके बाद धीरज ने अपनी फैमिली से कहा कि वो ऐसा ना करें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 2026 में ही रिलीज होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', मेकर्स ने टालने की अफवाहों पर लगाई लगाम)

End of Feed