वेब सीरीज

Lock Upp 2: 'उसे अपना गेम खेलने दो', हर्षद चोपड़ा पर फूटा Hina Khan का गुस्सा, Shivangi Joshi को दिखाया आईना

Hina Khan On Shivangi Joshi And Harshad Chopda Game: रियलिटी शो लॉकअप 2 में हिना खान धमाका करने आ रही हैं। हिना शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को रियलिटी चेक देने वाली हैं।

Image

hina khan in lock upp 2 (photo credit- twitter)

Hina Khan On Shivangi Joshi And Harshad Chopda Game: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) सुपरहिट साबित हो चुका है। सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी शो की बात हो रही है। शो में कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक तमाशे कर रहे हैं, जिस पर सेलेब्स भी अपनी राय रख रहे हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि लॉकअप 2 में हिना खान और उर्फी जावेद बतौर गेस्ट एंट्री लेने वाली हैं, जो शो में जाकर पूरा माहौल बदल देगी। इस मौके पर हिना खान (Hina Khan) का सामना शिल्पा शिंदे से होने वाला है। इस बीच अब अपडेट आया है कि हिना खान हर्षद चोपड़ा को फटकार लगाने वाली हैं और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को भी आइना दिखाएंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में Hina Khan की होगी धमाकेदार एंट्री, Shilpa Shinde से होगी भयंकर लड़ाई?)

    हर्षद चोपड़ा को रियलिटी चेक देंगी हिना खान

    इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हिना खान की लॉकअप 2 में एंट्री का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि हिना खान शो में तमाम कंटेस्टेंट्स से मिलने वाली हैं और एक-एक करकी गेम पर अपनी राय देंगी। इस मौके पर वह हर्षद चोपड़ा से भी मिलेंगी और शिवांगी जोशी से भी बात करेंगी। बता दें कि सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी ने हिना खान की बेटी का रोल निभाया था और इस वजह से दोनों के बीच बॉन्ड हैं। इसी वजह से हिना शो में आकर हर्षद चोपड़ा से अपनी गेम खेलने के लिए कहने वाली हैं। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि हिना खान हर्षद चोपड़ा से कहेगी कि उसे (शिवांगी जोशी) अपना गेम खेलने दो। हिना हर्षद को रियलिटी चेक देंगी कि बहुत ज्यादा देर होने से पहले वह सिर्फ अपने गेम को अच्छा बनाने पर ध्यान दें। Lock Upp 2: धीरज धूपर पर मेहरबान हुए मेकर्स? इंटरनेट पर जमकर हुई आलोचना

      शिवांगी जोशी को से बात करेंगी हिना खान

      रिपोर्ट के मुताबिक, हिना खान हर्षद चोपड़ा से बात करने के बाद शिवांगी जोशी से डायरेक्ट बात करेंगी और उसे गेम पर फोकस करने के लिए कहेंगी। हिना शिवांगी को बताएंगी कि वह इस शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। हिना शिवांगी को बताएंगी कि वह इस गेम को अकेले खेलने के पूरी तरह लायक हैं और उन्हें किसी की भी जरूरत नहीं हैं

      शिल्पा शिंदे से होगा पंगा

      बता दें कि लॉकअप 2 में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच जुबानी जंग भी होगी। शिल्पा ने जब से ये खुलासा किया है कि उन्होंने 11 साल पहले निर्माता पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, तब से ही हिना शिल्पा के खिलाफ बोल रही हैं। ऐसे में लॉकअप 2 में दोनों भिड़ सकती हैं। दावा है कि इस एपिसोड की शूटिंग हो चुकी हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article