बॉलीवुड

'Ramayana' का ट्रेलर गदगद हुए Atlee, रणबीर-यश के लिए कही ये बात

Atlee Reviews Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के डायरेक्टर में बन रही फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद साउथ निर्देशक एटली कुमार ने जमकर तारीफ की है। एटली ने रणबीर-यश को भी शानदार बताया है।

Image

'रामायण' के ट्रेलर की एटली कुमार ने की तारीफ

Atlee Reviews Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर को 18 जुलाई के दिन दिल्ली में लोगों को दिखाया गया। मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को दुनिया भर में 24 जुलाई के दिन पेश करने वाले हैं। जिन-जिन दर्शकों ने यह ट्रेलर देखा, वो सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने भी 'रामायण' के ट्रेलर को देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बाधने हैं। ऐसे में अब साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एटली कुमार ने भी फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर को देखने के बाद रणबीर कपूर और यश की खूब तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 2026 में ही रिलीज होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', मेकर्स ने टालने की अफवाहों पर लगाई लगाम)

एटली कुमार को पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर

साउथ निर्देशक एटली कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'रामायण का ट्रेलर देखकर मैं पूरी तरह दंग रह गया! नमित मल्होत्रा सर की क्या विजन है और नितेश तिवारी सर का शानदार काम। यश भाई बेहद खतरनाक लग रहे हैं, रणबीर कपूर भाई कमाल के लग रहे हैं और सई पल्लवी बहुत प्यारी लग रही हैं। हर फ्रेम शानदार, फ्रेश और जादुई है। पूरी टीम को ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं। ये सच में महाकाव्य लग रहा है!' एटली कुमार भी अब 'रामायण' का ट्रेलर देखकर गदगद महसूस कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ऐसे प्रोटेस्ट करने से तो कुछ काम नहीं होगा...' CJP के प्रदर्शन पर Hema Malini ने दिया बड़ा बयान)

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर को CBFC की ओर से 'U' सर्टिफिकेट मिल गया है। यह सर्टिफिकेट 15 जुलाई को जारी किया गया। 'U' का मतलब है कि यह ट्रेलर सभी उम्र के लोगों के लिए है। ट्रेलर के दो वर्जन हैं, जिसमें एक नॉर्मल वर्जन है जो 4 मिनट 15 सेकंड का है। वहीं दूसरा थिएटर वर्जन, जो केवल 4 मिनट का है। यहां देखिए फिल्म में कौन क्या किरदार निभा रहा है।

रणबीर कपूर — भगवान राम

साई पल्लवी — सीता

यश — रावण

रवी दुबे — लक्ष्मण

सनी देओल — भगवान हनुमान

रकुल प्रीत सिंह — शूर्पणखा

कुणाल कपूर — भगवान इंद्र

'रामायण' को मेकर्स ने 2026 की दिवाली के खास मौके पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों के अंदर का क्रेज साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने मिलकर दिया है। यह फिल्म नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article