Lock Upp 2: योगेश रावत की इस हरकत से ठनका Harshad Chopda का माथा, Ram Kapoor ने उड़ाया मजाक

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में नया ड्रामा हुआ। लेटेस्ट एपिसोड में हर्षद चोपड़ा का गुस्सा फटा। हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की लड़ाई हुई, जिसके बाद राम कपूर मजाक उड़ाते दिखे।

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) का गेम जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे शो मजेदार होता जा रहा है। रियलिटी शो में अब तक कई स्टार्स के सीक्रेट रिवील हो गए हैं और अब कंटेस्टेंट खुद को शो में बनाए रखने के लिए खेल रहे हैं। इन सबके बीच, शो में लड़ाई झगड़े भी खूब हो रहे हैं। लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत का झगड़ा हर दूसरे कंटेस्टेंट से हो रहा है और अब योगेश का पंगा हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) से भी हो गया। इस मौके पर हर्षद चोपड़ा का गुस्सा योगेश पर निकला। आइए आपको दोनों के विवाद की वजह बताते हैं। Exclusive: नाबालिग से मारपीट केस में फंसे Rohit Chandel, आरोपों पर को-स्टार Priyanshi Yadav बोलीं, 'वो लड़की..'

lock upp 2
lock upp 2 (Photo Credit- instagram)

    योगेश रावत पर भड़के हर्षद चोपड़ा

    लॉकअप 2 मे हर्षद चोपड़ा को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में हर्षद का नया साइड देखने के लिए मिला। शो में देखने के लिए मिला कि योगेश रावत हर्षद चोपड़ा के बैड पर लेटे हुए थे और उनकी यही हरकत हर्षद को पसंद नहीं आई और उन्होंने योगेश को बैड से उठा दिया। हुआ ये कि योगेश हर्षद चोपड़ा का बैड और तकिया दोनों इस्तेमाल कर रहे थे। हर्षद ने पहले ही बोल दिया था कि उनका तकिया कोई इस्तेमाल नहीं करेगा, लेकिन योगेश ने हर्षद के तकिए का सहारा ले लिया। इस पर हर्षद ने कहा कि उन्हें पसंद नहीं कि उनके तकिए पर किसी और के बाल भी टच हो। हर्षद का ये बर्ताव देखकर योगेश भी काफी भड़क गए और दोनों के बीच बहसबाजी हुई। इस मौके पर माधुरी ग्रोवर ने योगेश को शांत करवाया। हालांकि, हर्षद चोपड़ा की इस आदत का राम कपूर मजाक उड़ाते हुए नजर आए। Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को Shagun Sharma ने मारी लात, नए शो में लीड एक्ट्रेस बनकर हिलाएंगी TRP

      शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और शिल्पा शिंदे लगे गले

      लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर कंट्रोलर को एक टास्क मिला, जिसमें उन्हें एक कमरे में अपने डिपेंडेंड की फाइल और चाभी तलाश करनी थी और अगर कंट्रोलर ये टास्क हार जाते हैं तो किसी एक डिपेंडेंड को अपना सीक्रेट रिवील करना पड़ेगा। इस मौके पर शिल्पा शिंदे शिवांगी जोशी के लिए खेलने गईं और वह शिवांगी के नाम की फाइल और चाभी तलाश करके लेकर आई। तब शिवांगी और हर्षद ने शिल्पा को गले लगा लिया।

      End of Feed