Lock Upp 2: एकता कपूर के शो से बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट्स, मिडवीक एविक्शन के चक्कर में कटा पत्ता

Lock UPP 2 These Two Contestants Journey Ends: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो को लेकर खबर है कि मिडवीक एविक्शन में दो कंटेस्टेंट्स बाहर हो जाएंगे।

Lock UPP 2 These Two Contestants Journey Ends: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन गेम और दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स गेम में बाकी लोगों को पछाड़ने के लिए जी-जान लगा रहे हैं। 'लॉकअप 3' के जहां दो सप्ताह गुजर चुके हैं तो वहीं चार हफ्ते अभी भी बाकी हैं। हालांकि अंत तक कौन पहुंच पाएगा और कौन नहीं, इसका फैसला करना अभी बेहद मुश्किल है। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि 'लॉकअप 2' में पिछले हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स के घर जाने के बाद एक और बार डबल एविक्शन होने वाला है। बीते सप्ताह जहां सुनीता आहूजा और रियाज अली को 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) छोड़कर जाना पड़ा था तो वहीं इस हफ्ते फिर से दो कंटेस्टेंट्स पर गाज गिरने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे की एक चाल से बंद हुई Shivangi Josh-हर्षद चोपड़ा की बातचीत, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

lock upp 2

'लॉकअप 2' में खत्म हुआ इन दो कंटेस्टेंट्स का सफर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में फिनाले का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, मेकर्स इसकी गेम को और भी सख्त करते जा रहे हैं। खबरों की मानें तो मिडवीक एविक्शन के तहत दो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर होंगे, जिसमें माधुरी ग्रोवर और सूफी मोतीवाला का नाम शामिल है। बीबी इनसाइडर ने अपने एक्स एकाउंट पर ट्वीट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक, ये एक्सक्लुसिव अपडेट है, हालांकि इसपर कुछ भी अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'वो मुझे ऐसे ही छोड़कर नहीं जाने वाला' शो से निकलते ही सुनीता ने गोविंदा पर लुटाया प्यार - EXCLUSIVE

      लेकिन इन सबसे इतर 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रितेश देशमुख शो में कंट्रोलर बने कंटेस्टेंट्स से कहते नजर आए कि आप किसी दो डिपेंडेंट की गेम को टर्मिनेट कर सकते हैं। रितेश देशमुख की ये बात सुनते ही सबके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। ऐसे में 'लॉकअप 2' में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किन दो कंटेस्टेंट्स की गेम पर गाज गिरेगी।

      End of Feed