Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) के लेटेस्ट एपिसोड में गेम एक बार फिर बदल गया है। इस बार रितेश देशमुख ने जेल में आकर हर किसी को हिला दिया, जिस वजह से शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। शो में देखने के लिए मिला कि रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स के सेलमेट बदल दिए और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को शिल्पा शिंदे का सेलमेट बनाया। इस मौके पर हर सेल में एक कंटेस्टेंट को कंट्रोलर बनाया और एक को डिपेंडेड बनाया। टास्क में शिल्पा कंट्रोलर बनीं और शिवांगी डिपेंडेड बन गईं, जिसके बाद शिल्पा शिंदे ने अपना बड़ा गेम खेला। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: मिड वीक इविक्शन में 2 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार, Shivangi Joshi होंगी शो से बाहर?
वेब सीरीज
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे की एक चाल से बंद हुई Shivangi Josh-हर्षद चोपड़ा की बातचीत, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
- Authored by: कविता
- Updated Jul 12, 2026, 08:54 PM IST
