Lock Upp 2: 'चिल्लाओ मत', खाने की बहस में शेरनी बनकर दहाड़ीं Shivangi Joshi, श्रेया कालरा की बजाई बैंड

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में शिवांगी जोशी धमाका कर रही हैं। वह अब अपने गेम मोड में आ गई हैं और श्रेया कालरा को जमकर लताड़ रही हैं। उनका नया वीडियो सामने आया है।

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में जजमेंट वाले दिन शिवांगी जोशी के सामने श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे का असली चेहरा लाया गया। फराह खान ने खुलासा किया कि शिल्पा और श्रेया मिलकर शिवांगी के खिलाफ काफी कुछ बोलते हैं। इस खुलासे के बाद से ही शिवांगी का गुस्सा श्रेया पर निकल रहा है। पहले शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने श्रेया के सामने टीवी की प्रिंसेस वाले टैग को फ्लॉन्ट किया। इसके बाद अब श्रेया शिवांगी जोशी का मुंह बंद करवा रही हैं, जिस वजह घर में खूब हंगामा हुआ। शिवांगी ने पहली बार श्रेया का मुंह बंद करवा दिया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly के भाई विजय गांगुली ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इमोशनल हुई एक्ट्रेस बोलीं, 'बाप रे...')

shivangi joshi-shreya kalra

shivangi joshi-shreya kalra (photo credit- instagram)

    शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा की बजाई बैंड

    शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवांगी श्रेया की बोलती बंद करती दिखाई दे रही हैं। दोनों की लड़ाई खाने पर हो रही है, जिसे श्रेया लॉकअप में बैठकर खाने की बोलती हैं, लेकिन शिवांगी उनकी एक नहीं सुनतीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेया चिल्लाकर बोल रही हैं, 'सब एक एक करके बोला करो।' इस पर शिवांगी कहती हैं, 'पहले तो आराम से बात करो।' तब श्रेया चिल्लाते हुए बोलती हैं, 'नहीं देना खाना तो मत दो यार।' श्रेया की इस बात पर हर्षद उन्हें जाने का इशार करते हैं और फिर जाने के लिए भी कह देते हैं। तब वह फिर बोलती हैं, 'तुम हो कौन खाना देने वाले।' इस शिवांगी कहती हैं, 'पहले खाना दे रहे थे ना तुम्हें प्यार से।' दोनों का विवाद शांत नहीं होता। इस पर शिवांगी भी बोल देती हैं, 'चिल्लाओ मत।' इस मौके पर दोनों की आवाज ऊंची होती है और हर कोई कंटेस्टेंट दोनों की लड़ाई के मजे लेता दिखता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मुझे इस्तेमाल किया', माता-पिता संग प्रॉपर्टी विवाद पर Anurag Dobhal ने किए खुलासे, अफवाहों पर फूटा गुस्सा)

      शो में होगी अपूर्वार मखीजा की एंट्री

      बता दें कि शो से योगेश रावल बाहर हो चुके हैं और अब वक्त आ गया है कि शो में नई वाल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो। शो में अपूर्वा मखीजा की धमाकेादार एंट्री होने वाली हैं। दावा है कि अपूर्वा शो में एंट्री ले चुकी हैं और वह श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला और शिल्पा शिंदे की बैंड बजाने वाली है। वह शो में शिवांगी जोशी काा सपोर्ट करेंगी।

      End of Feed