टीवी मसाला

Rupali Ganguly के भाई विजय गांगुली ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इमोशनल हुई एक्ट्रेस बोलीं, 'बाप रे...'

Rupali Ganguly On Brother Vijay Got National Award: रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली ने बेस्ट कोरियोग्राफर की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ज अपने नाम किया है। इस पर रुपाली ने एक पोस्ट किया है।

Image

rupali ganguly-vijay ganguly (photo credit- instagram)

Rupali Ganguly On Brother Vijay Got National Award: शनिवार यानी 18 जुलाई को दिल्ली में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर्स का ऐलान किया गया। कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर बने। वहीं, यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। इस मौके पर बेस्ट कोरियोग्राफर की कैटेगरी का अवॉर्ड विजय गांगुली (Vijay Ganguly) ने अपने नाम किया। विजय गांगुली को फिल्म स्त्री 2 के गाने 'आज की रात' के लिए सम्मानित किया गया। इस गाने को विजय ने कोरियोग्राफ किया था और तमन्ना भाटिया ने परफॉर्म किया थ। विजय गांगुली टीवी एक्ट्रेस रुपीला गांगुली के भाई हैं और अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भाई को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है। । (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मुझे इस्तेमाल किया', माता-पिता संग प्रॉपर्टी विवाद पर Anurag Dobhal ने किए खुलासे, अफवाहों पर फूटा गुस्सा

    भाई विजय गांगुवी को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुश हुईं रुपाली गांगुली

    रुपाली गांगुली ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भाई और पिता दोनों को याद किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी लगाया, जिसमें रुपाली ने पिता और भाई दोनों को जोड़ा है। पोस्ट के कैप्शन में रुपाली ने लिखा, ' नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर की बेटी होने से लेकर नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कोरियोग्राफर की बहन बनने तक... मुझे बहुत गर्व है। 'आज की रात' की कोरियोग्राफी शानदार है और इसके लिए नेशनल पहचान मिलना पूरी तरह से सही है। मम्मी हमेशा कहती थीं कि तुम 'आज की रात' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतोगे और उन्होंने सच में इसे सच कर दिखाया। बाप रे!!! यह बहुत बड़ी बात है!! मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा... लेकिन मैंने देखा है कि तुमने कितना संघर्ष किया है, कितनी बार तुम्हें चीज़ों के बिना रहना पड़ा, कितनी मुश्किलों और निराशाओं का सामना किया... लेकिन तुम्हारी मुस्कान हमेशा बनी रही।' । (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मर्दों से नफरत' वाली साक्षी झा के सपोर्ट में उतरे Samay Raina, वीडियो शेयर कर बोले, 'दिखा दो उसे मर्द...'

      रुपाली गांगुली ने तमाम स्टार्स का जताया आभार

      इसके आगे रुपाली गांगुली ने लिखा, 'मैं जानती हूं कि तुम सबसे सरल, अच्छे, दयालु, विनम्र और आभारी इंसान हो और तुम सच में इसके हकदार हो। पापा हमेशा कहते थे कि जमीन से जुड़े रहो, ईमानदार और विनम्र बनो, अपने काम की कद्र करो, अपनी पूरी कोशिश से भी बेहतर करो और भगवान द्वारा दिए गए मौके का सही इस्तेमाल करो! तुमने हमेशा ऐसा ही किया है। पापा का सबसे अच्छा बेटा बनने और हम गांगुली परिवार का मान बढ़ाने के लिए धन्यवाद। ढेर सारा अच्छा काम करने और कई और पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए शुभकामनाएं। एक बड़ी फ़िल्म के लिए एक बड़ी जीत। धन्यवाद तमन्ना भाटिया, उस स्टार का जिसने इस गाने को इतना खास बनाया। राजकुमार राव तुमने हमेशा विजय का साथ दिया, उसका हौसला बढ़ाया और उसे बहुत प्यार दिया।' रुपाली ने उन तमाम कलाकार को धन्यवाद कहा, जो गाने में शामिल थे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article