Lock UPP 2 Promo Video: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर छोटी से छोटी बात पर कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। 'लॉकअप 2' में आज के एपिसोड में राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच भी जंग छिड़ने वाली है। दोनों खाने को लेकर आपस में झगड़ते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर धीरज धूपर के परिवार की चोरी 'लॉकअप 2' के जेलर पकड़ लेंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने दर्शकों को हैरान करके रख दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वो ऐसा ही है...'- Ram Kapoor को 'ठरकी' कहने वालों को गौतमी कपूर का जवाब, श्रेया कालरा पर भी तोड़ी चुप्पी
खाने पर भिड़े शिल्पा शिंदे और राम कपूर
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शिल्पा शिंदे, सूफी मोटीवाला के बॉल से चिप्स ले लेती हैं और कहती हैं अरे थोड़े से दे दो ना यार। इसपर राम कपूर बिफर पड़ते हैं और कहते हैं कि एक काम करो, तुम सब ले लो। वहीं शिल्पा शिंदे भी पीछे न हटकर चिप्स लेना शुरू कर देती हैं। सूफी मोतीवाला कहते हैं कि ये कितना अजीब बर्ताव है। वहीं जब शिल्पा शिंदे चली जाएंगी तो राम कपूर उनके पीछे-पीछे चिप्स लेकर आते हैं और जबरदस्ती देते हुए कहते हैं, "प्लीज ले लो, प्लीज ले लो।" उनका ये बर्ताव आकांक्षा चमोला को भी पसंद नहीं आता और वो कहती हैं, "सर आप ये क्यों कर रहे हैं?" राम कपूर जाते-जाते शिल्पा शिंदे से कहते हैं कि छीनना मत। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: जंगली बिल्लियों की तरह लड़ीं शिवांगी जोशी-श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा की एक गलती ले डूबी पूरी टीम
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में दोनों की तकरार यहीं खत्म नहीं होती है। शिल्पा शिंदे वापस कॉमन एरिया में आती हैं और कहती हैं, "छीनना क्या होता है, जरा देखें तो सही।" राम कपूर (Ram Kapoor) वापस उन्हें चिप्स वाला बॉल पकड़ा देते हैं, वहीं शिल्पा शिंदे भी उसे लेकर चली जाती हैं और कहती हैं कि अब मैं ये खाऊंगी। दूसरी ओर शिवांगी जोशी बोलती हैं, "अगली बार यही चीज हुई ना तो सही नहीं होगा।" इसपर शिल्पा शिंदे राम कपूर को फटकारते हुए बोलती हैं, "चीखो-चीखो सब चीखो, खाने के लिए नहीं आई यहां पर। ये देखी तुम्हारी इंसानियत।"

Lock UPP 2 में धीरज धूपर को पड़ी डांट
धीरज धूपर के परिवार ने की चोरी?
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में धीरज धूपर को रितेश देशमुख आड़े हाथों लेते हैं। वो कहते हैं, "आपके घर से कुछ सामान भेजने की आड़ में कुछ चिट भेजे गए हैं। हमें इसपर कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी।" उनकी बातें सुनकर धीरज धूपर अपना सिर झुका लेते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धीरज धूपर के खिलाफ मेकर्स क्या एक्शन लेंगे।
