Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे ने फेक MMS विवाद पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए...

Lock UPP 2 Shilpa Shinde ON Fake MMs: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में बताया कि उनका फेक एमएमएस वायरल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी।

Lock UPP 2 Shilpa Shinde ON Fake MMs: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। 'लॉकअप 2' में रहते हुए भी शिल्पा शिंदे खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। जहां पहले वह शिवांगी जोशी पर भद्दा मजाक करने के लिए निशाने पर आ गईं। तो वहीं अब शिल्पा शिंदे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। शिल्पा शिंदे ने अपने फेक एमएमएस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी। इस फेक एमएमएस के कारण उनकी मां तक को ताने सुनने पड़े थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे ने Shivangi Joshi पर उछाला कीचड़, बोलीं- जहां गई, लड़के के साथ अफेयर रहा...

ChatGPT Image Jul 16, 2026, 08_05_49 AM

शिल्पा शिंदे ने फेक एमएमएस पर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने 'लॉकअप 2' में वरुण यादव संग बातचीत के दौरान फेक एमएमएस विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "'भाभी जी घर पर हैं' से मुझे निकाल दिया गया था। बहुत ड्रामा हुआ था। मेरे पीछे उसके बाद बहुत सारे लोग पड़े हुए थे। मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था। एक दिन एक मीडिया वाली ने मुझे वीडियो क्लिप भेजा, जिसे देख मैंने पूछा कि ये क्या है? वो कहती कि आपका वीडियो है। उसने कहा कि वीडियो खोलो और देखो। दो मिनट खोलने से पहले वो वीडियो डाउनलोड हो रहा था। तब मैं सोचने लगी कि कहीं ये चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए कोई मेरा वीडियो तो नहीं है। मेरा शरीर बिल्कुल ठंडा पड़ गया था। गाड़ी में आकर देखा तो वीडियो ब्लर था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर ने खोली श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की पोल पट्टी, गेम प्लान से उठाया पर्दा

    End of Feed