टीवी मसाला

Shivangi Joshi के सपोर्ट में आईं ये हसीनाएं, शिल्पा शिंदे को लताड़ते हुए बोलीं- एक औरत इतना नीचे गिर सकती है...

These Actresses Supports Shivangi Joshi: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का शिल्पा शिंदे ने भद्दा मजाक उड़ाया था। ऐसे में टीवी की कई एक्ट्रेसेस ने शिल्पा शिंदे को आड़े हाथों लिया है।

Image

शिल्पा शिंदे पर फूटा इन एक्ट्रेसेस का गुस्सा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

These Actresses Supports Shivangi Joshi: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शिवांगी जोशी इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं, जहां रहकर वह सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। लेकिन 'लॉकअप 2' में ही शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी का भद्दा मजाक बनाया था। उन्होंने न केवल शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की वर्जिनिटी पर कमेंट किया, बल्कि ये तक कहा कि ये जिस शो में जाती है वहां लड़के के साथ इसका अफेयर रहता है। शिवांगी जोशी के खिलाफ ये बातें करके शिल्पा शिंदे लोगों के निशाने पर आ गईं। वहीं अब टीवी की कई एक्ट्रेसेस ने भी शिल्पा शिंदे को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे ने फेक MMS विवाद पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए...

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को आड़े हाथों लेते हुए एक्ट्रेस लता सबरवाल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। लता सबरवाल ने पोस्ट में लिखा, "शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को पूरा सपोर्ट। ये देखना बेहद दुखद है कि एक महिला इतना नीचे स्तर तक गिर सकती है ऐसी घटिया बातें कहने के लिए। शिल्पा शिंदे को कोई अधिकार नहीं है किसी पर पर्सनल कमेंट करने का। भयावह व्यवहार। मैं लंबे समय से शिवांगी को जानती हूं और मैंने उसके साथ काम किया है।" वहीं एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा धूपर ने भी शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा का वीडियो साझा कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "इन दोनों महिलाओं की हिम्मत देखो दूसरी महिला को नीचे लाने की, जिसने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। शिवांगी जोशी की लव लाइफ, उसका एक्स बॉयफ्रेंड, उसकी वर्जिनिटी से तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है और जाहिर तौर पर 84 कैमरा के सामने ये हंसने वाली बात तो नहीं है। शर्म आनी चाहिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो को Asim Riaz ने दिखाया ठेंगा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

      Shivangi Joshi के सपोर्ट में आईं ये एक्ट्रेसेस

      Shivangi Joshi के सपोर्ट में आईं ये एक्ट्रेसेस

      Shivangi Joshi के सपोर्ट में आईं जन्नत जुबैर

      Shivangi Joshi के सपोर्ट में आईं जन्नत जुबैर

      शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के सपोर्ट में एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की। उन्होंने शिवांगी के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालने वालों को आड़े हाथों लिया और लिखा, "कितना अजीब है कि कोई किसी के कैरेक्टर को उन्हें बिना जाने ही जज कर रहा है। मैं शिवांगी को सालों से जानती हूं और मैं जानती हूं जो मूल्य लेकर वो चलती है। इसलिए उसके बारे में ऐसी बातें होते देखना मुझे सही नहीं लग रहा है। आप किसी से असहमत हो सकते हैं, उनके एक्शन पर सवाल कर सकते हैं और अलग विचार रख सकते हैं। लेकिन एक महिला के कैरेक्टर पर हमला करना कभी भी एंटरटेनमेंट नहीं होना चाहिए। हमेशा तुम्हारे साथ हूं शिवांगी जोशी।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article